12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यकर्नाटक की सड़क पर लगा था 'चेतावनी' का साइन बोर्ड, लेकिन ट्रांसलेशन...

कर्नाटक की सड़क पर लगा था ‘चेतावनी’ का साइन बोर्ड, लेकिन ट्रांसलेशन पढ़कर लोगों की हंसी छूट गई

Published on

किसी एक भाषा में लिखे गए शब्द या वाक्य को दूसरी भाषा में उसी अर्थ के साथ लिखना अनुवाद कहलाता है। लेकिन जब ये अनुवाद के गलत हो जाए तो उसी अर्थ के अनर्थ में बनते देर नहीं लगती है। ऐसा ही एक मामला कर्नाटक से सामने आया है। कर्नाटक के कोडागु के पास एक हाईवे पर लगाए गए एक आपातकालीन साइनबोर्ड ने कन्नड़ से अंग्रेजी में अपने हास्यास्पद गलत अनुवाद के कारण इंटरनेट पर लोगों ध्यान आकर्षित किया है।

चेतावनी में ‘अर्जेंट एक्सीडेंट’
दरअसल साइनबोर्ड पर कन्नड़ भाषा में लिखी चेतावनी का अंग्रेजी में जो अनुवाद किया गया है, उसे पढ़कर आप हंस पड़ेगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर ‘कोडागु कनेक्ट’ नामक एक यूजर ने साइनबोर्ड की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, “अनुवाद में खो गया।” इस तस्वीर में नजर आ रहे साइनबोर्ड पर लिखा है, “तत्काल दुर्घटना हुई।” साइनबोर्ड कन्नड़ वाक्य का एक बेहद गलत ट्रांसलेशन है, जिसका वास्तव में अर्थ है “जल्दबाजी दुर्घटना का कारण है।”

लोगों ने किए मजेदार कमेंट
बता दें कि ये गलत साइनबोर्ड लंबे वक्त से लगा हुआ है और इसने अब इंटरनेट पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। इस मामले ने नेटिजन्स को दो खेमों में बांट दिया है। एक वर्ग ने इस गलती को सामान्य माना, वहीं कुछ लोगों ने साइनबोर्ड को अंग्रेजी में अनुवाद करने के सरकार की कोशिशों पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, ‘भाई ने इसके लिए भी चैटजीपीटी का उपयोग किया है।’ दूसरे यूजर ने मजाक में लिखा, ‘अर्जेंट के बाद एक कॉमा और अर्थ पूरी तरह बदल जाएगा।’ एक अन्य ने कहा, ‘बीमा एजेंटों को टैग करना बेहतर होगा।’

जब ट्रेन का नाम लिखा ‘हत्या’
बता दें कि ये अनुवाद संबंधी गड़बड़ी का पहला मामला नहीं है। झारखंड से केरल जाने वाली ‘हटिया-एर्नाकुलम एक्स्प्रेस’ ट्रेन की नेमप्लेट की तस्वीर इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थी। इस ट्रेन की नेमप्लेट में इसके शुरुआती स्टेशन ‘हटिया’ जो कि रांची के पास एक छोटा सा शहर है, के नाम के अनुवाद को लेकर गड़बड़ी हुई है। इसमें हिंदी और अंग्रेजी में ‘हटिया’ स्टेशन का नाम सही लिखा है, लेकिन मलयालम भाषा में ‘हटिया’ की जगह इसे ‘कोलापथकम’ लिखा था। मलयालम में इसका मतलब होता है ‘हत्या’। हालांकि मामला बढ़ने के बाद भारतीय रेलवे के जिम्मेदार विभाग ने इसे ठीक कराने की बात कही थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this