10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यनींद से उठकर मोबाइल चलाते युवक की हो गई मौत, हमीरपुर में...

नींद से उठकर मोबाइल चलाते युवक की हो गई मौत, हमीरपुर में दर्दनाक हादसे से सकते में लोग

Published on

हमीरपुरः

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक रोज की तरह सुबह उठते ही बिस्तर पर मोबाइल फोन देख रहा था। इसके कुछ ही देर बाद रहस्यमय तरीके से उसकी मौत हो गई। परिजन उसे आनन-फानन में सरकारी अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजन में कोहराम मच गया। घटना के बाद से युवक की मां और बहन सदमे में हैं।

दिल को झकझोर देने वाली यह घटना रविवार को हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में हुई। कस्बे के मुगलपुरा बजरिया इलाके का रहने वाला 25 साल का युवक बृजेश पुत्र अर्जुन सिंह की रविवार को सोकर उठने के बाद अचानक संदिग्ध परिस्थितियों के चलते मौत हो गई। वह सुबह सोकर उठा और अपना फोन देख रहा था। मृतक युवक के परिजन ने बताया कि बृजेश अविवाहित था और दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार के भरण पोषण में सहयोग करता था। एक महीने पहले ही वह दिल्ली से राठ अपने घर आया था। फिलहाल, वह अपने घर पर कुछ निर्माण काम करवा रहा था।

परिजन ने बताया कि सोकर उठने के बाद मोबाइल फोन देखते समय अचानक वह अचेत हो गया। मौके पर मौजूद परिजन आनन-फानन में उसे राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। यहां चिकित्सक ने बृजेश को मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से मृतक युवक बृजेश के परिजन में गमों का पहाड़ टूट गया है। मृतक की मां गुड्डो रानी और बड़े भाई सर्वेश तथा बहन संजना और अभिलाषा समेत अन्य सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

राठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी ने बताया कि परिजन ने शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया है। पोस्टमॉर्टम कराए बिना परिजन शव को अपने घर ले गए हैं। मोबाइल फोन चलाते समय युवक की मौत होने के बाद परिजन ने उसका बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया। राठ कोतवाली के प्रभारी रामआसरे सरोज ने बताया कि मामले की सूचना परिजनों ने कोतवाली में नहीं दी है। न ही हॉस्पिटल से मेमो आया है। उन्होंने बताया कि मामले की कोई तहरीर मिलती है तो जांच कराई जाएगी।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this