14.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यगुजरात चुनाव के लिए AAP ने जारी की प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट

गुजरात चुनाव के लिए AAP ने जारी की प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट

Published on

नई दिल्ली,

गुजरात चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है. गुरुवार को पार्टी की तरफ से 12 और उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है, इस तरह अब तक आप ने इस चुनाव के लिए 41 प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं. अभी तक बीजेपी और कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया गया है, ऐसे में आप इस मामले में पहले से एक लीड लेकर चल रही है.

गुरुवार को जारी की गई लिस्ट में आम आदमी पार्टी की तरफ से समाज के हर तबके पर फोकस दिया गया है. शिक्षकों से लेकर व्यापारी तक को चुनावी मैदान में उतारा गया है. प्रत्याशियों में हिम्मतनगर से निर्मल सिंह परमार, सानंद से कुलदीप वघेला, वतवा से बिपिन पटेल को टिकट दिया गया है. इस लिस्ट में कोई शिक्षक है, कोई उद्योगपति है तो कोई आदिवासी समुदाय का भी प्रतिनिधित्व कर रहा है. वैसे जिन सीटों के लिए आप ने इस बार उम्मीदवार घोषित किए हैं, 2017 के चुनाव में बीजेपी ने यहां स्वीप किया था. 12 में से 10 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा किया था और दो पर कांग्रेस की जीत हुई थी.

लेकिन इस बार जमीन पर आम आदमी पार्टी काफी मेहनत कर रही है. दावा कर रही है कि दिल्ली-पंजाब के बाद गुजरात में केजरीवाल मॉडल के दम पर जीत मिलेगी, बीजेपी के 27 साल के शासन को खत्म किया जाएगा. इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी लगातार नई-नई गारंटियों के जरिए अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रही है. खुद केजरीवाल भी लगातार गुजरात दौरे पर हैं, जीत का लगातार दावा कर रहे हैं.

 

Latest articles

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

यूपीएससी सम्मान समारोह: ‘एक चाय वाला पीएम और गाय वाला सीएम बन सकता है — डॉ. मोहन यादव

भोपाल राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सफल अभ्यर्थियों...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...