10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यRJD की बैठक में गाली-गलौज! तेज प्रताप बोले- श्‍याम रजक ने बहन...

RJD की बैठक में गाली-गलौज! तेज प्रताप बोले- श्‍याम रजक ने बहन को गाली दी

Published on

पटना/ दिल्‍ली

राष्‍टीय जनता दल का आं‍तरिक कलह एक बार फिर सार्वजनिक मंच पर नजर आया है। बिहार के वन्‍य एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव और लालू के बड़े लाल से पार्टी के दूसरे नेताओं की दुश्‍मनी एक बार फिर सामने आई है। दिल्‍ली मेंराष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजद की अंदरुनी कलह देखने को मिला है। आरजेडी कार्यकारिणी की बैठक से नाराज होकर तेज प्रताप यादव अचानक बाहर निकल गए हैं। बाहर निकलने के साथ ही जब मीडिया ने उन्‍हें बाद उन्होंने मीडिया के सामाने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्‍होंने अपनी बात कही। उन्‍होंने श्‍याम रजक पर आरोप लगाया कि कल के कार्यक्रम के बारे में पूछने पर राजद नेता श्याम रजक ने उन्‍हें गंदी-गंदी गालियां दी।

श्‍याम रजक पर एफआईआर करूंगा : तेज प्रताप यादव
मैं श्याम रजक के ऊपर दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट में एफआईआर करूंगा। श्याम रजक को हमेशा अपने चाचा के सामान माना एक समय था जब उन्हें मंच पर नहीं बैठाया गया था तब हमने हाथ पकड़कर मंच पर बैठाया था और आज वहीं आदमी भद्दी-भद्दी गाली दे रहे हैं। गाली देने का ऑडियो हमने सभी को भेजा है। फेसबुक पर भी डालूंगा पूरा बिहार देखेगा। इस तरह के लोग संगठन को तोड़ने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर करना चाहिए।

कहा गाली सुनने को नहीं बैठा
तेजप्रताप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि श्‍याम रजक ने हमारे पीए को साला कहा और हमारी बहन को गाली देने का काम किया। नाराज तेजप्रताप यादव ने श्याम रजक को आरएसएस का एजेन्ट बताया। गाली देने के ऑडियो को सोशल मीडिया पेज पर डालने की बात कहते हुए उन्‍होंने बैठक से खुद को बाहर कर लिया। तेज प्रताप यादव ने कहा कि श्‍याम रजक के इस करतूत को पूरे बिहार की जनता को सुनाएंगे। गुस्‍से में बैठक से बाहर निकलने पर तेज प्रताप ने कहा कि गाली सुनने के लिए यहां बैठा है क्या?..

श्‍याम रजक को बताया भाजपाई
गुस्‍से में बाहर निकलते हुए लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप ने पार्टी से मांग की है कि श्‍याम रजक जैसे भाजपाईयों को संगठन से बाहर किया जाए। तेज प्रताप ने कहा कि श्याम रजक के खिलाफ केस दर्ज करेंगे। जूता सिलने वाला मंजूर है लेकिन श्याम रजक मंजूर नहीं है। बचपन में इस व्यक्ति के गोद में भी खेला आज वही व्यक्ति मुझे गालियां देने का काम किया है।

श्‍याम रजक ने दी सफाई
वहीं, तेजप्रताप के इस आरोप पर श्याम रजक ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि तेजप्रताप के आरोपों पर मुझे कुछ नहीं कहना। हालांकि बाद में राजद नेता श्याम रजक ने तेज प्रताप के बारे में कहा कि जब से मंत्री बने हैं तब से फोन नहीं उठाते हैं। पीए से फोन करवाते हैं। हमलोग भी मंत्री थे तब डायरेक्ट सबसे बात किया करते थे।

गलत चीज बर्दश्‍त नहीं करेंगे
तेजप्रताप ने कहा कि गलत चीज हम बर्दाश्त नहीं करते हैं। महागठबंधन को लेकर चलने का काम हम कर रहे हैं। सब कोई अपने तरीके से काम कर रहा है। हमने जब कार्यक्रम के बारे में पूछा। और कार्यक्रम के बारे में समय पूछा तो गाली देने लगे। तेज प्रताप यादव ने कहा श्याम रजक को मंत्री नहीं बनने का मलाल है। उनको लग रहा है कि तेजप्रताप-तेजस्वी नौजवान है कैसे मंत्री बन गया। मेरे मंत्री बनने के बाद से वे नाराज चल रहे है। हम लोग मंत्री के लोभी नहीं हैं। हम अपने पद से इस्तीफा दे देते है तो पर्यावरण विभाग को चलाइए लेकिन इस तरह की गंदी-गंदी गालियां ना दें।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...