15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यACB Trap: राजस्थान में खाकी फिर शर्मसार, सवाई माधोपुर में हेड कांस्टेबल...

ACB Trap: राजस्थान में खाकी फिर शर्मसार, सवाई माधोपुर में हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार

Published on

सवाई माधोपुर:

राजस्थान के सवाई माधोपुर में आज पुलिस तंत्र के भ्रष्टाचार की परत खुल गई। यहां एसीबी की टीम ने दस हजार रुपए की रिश्वत लेते रवांजना डूंगर थाने के हैड कॉन्स्टेबल रणजीत सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से रिश्वत की राशि भी बरामद की है। एसीबी के एएसपी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि रवांजना डूंगर थाने के हैड कानिस्टेबल रणजीत सिंह (40) की ओर से परिवादी के खिलाफ थाने में दर्ज परिवाद को रफा-दफा करने की एवज में दस हजार रुपए रिश्वत राशि की मांग की गई। शिकायत के सत्यापन में 20 अप्रैल को 10 हजार रुपए की रिश्वत राशि मांग करना पाया गया।

दस हजार रुपए की रिश्वत राशि की रखी थी मांग
इस पर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एसीबी टीम ने जाल बिठाया। 21 अप्रैल को रेल्वे स्टेशन रवांजना डूंगर के पास स्थित चाय की थडी के सामने रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरप्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से रिश्वत राशि बरामद की गई। एसीबी के एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि एसीबी चौकी सवाई माधोपुर को परिवादी से शिकायत प्राप्त हुई कि लगभग 15 दिन पूर्व मेरे व मेरे गांव के व्यक्ति के बीच झगडा हो गया था। झगडे की रिपोर्ट मेरे खिलाफ पुलिस थाना रवांजना डूंगर में दी गई थी। इसकी जानकारी दो-तीन दिन पूर्व रवांजना डूंगर थाने के पुलिसकर्मी रणजीत सिंह द्वारा परिवादी को दी और एससी/एसटी के प्रकरण में न फंसाने और मामले को रफा दफा करने के बदले परिवादी व उसके साले से दस हजार रुपए की रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

किया रंगे हाथों गिरफ्तार
परिवादी की शिकायत पर सवाई माधोपुर के एएसपी सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने आरोपी हैड कांस्टेबल रणजीत सिंह थाना रवांजना डूंगर को परिवादी से दस हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। एसीबी की ओर से मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम जांच की जाएगी।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...