6.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यबैंककर्मी से गैंगरेप करने वाले आरोपी गिरफ्तार, दोस्त संग किस्त लेने गई...

बैंककर्मी से गैंगरेप करने वाले आरोपी गिरफ्तार, दोस्त संग किस्त लेने गई थी घर, बंधक बनाकर की वारदात

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आशियाना पुलिस ने निजी बैंककर्मी से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने 8 फरवरी को तीन लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने अरविन्द, राम सुमिरन और सचिन को रमाबाई मैदान चौकी के पास से गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ दर्ज अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी भी हासिल कर रही है।

मजिस्ट्रेट के सामने लगाया था आरोप
पीड़िता की शिकायत पर 10 फरवरी को आशियाना थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचना और मुकदमे के बयान के आधार पर 70 (1) बीएनएस धारा की बढ़ाई गई थी। वहीं, तीनों आरोपियों सचिन, उसका भाई अरविंद और उनके दोस्त राम सुमिरन को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी के मुताबिक, पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए, जिसमें उसने स्पष्ट रूप से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। बयान के आधार पर पहले दर्ज मुकदमे में संबंधित धाराएं जोड़ी गई हैं।

8 फरवरी को हुई थी घटना
पुलिस के मुताबिक, सालेहनगर निवासी पीड़िता निजी बैंक में काम करती है। आरोप है कि 8 फरवरी की दोपहर महिला औरंगाबाद निवासी अरविंद से किस्त लेने गई थी। उस समय अरविंद ने महिला को लौटाते हुए रात में आने की बात कही। जब रात में वो फिर से अरविंद के घर पहुंची, तो वहां पहले से मौजूद सचिन और राम सुमिरन ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता के साथ उसका दोस्त भी था। जो मकान के बाहर खड़ा होकर महिला के लौटने का इंतजार कर रहा था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...