9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यमुझ पर एसिड अटैक कर सकता है... BHU की महिला प्रोफेसर का...

मुझ पर एसिड अटैक कर सकता है… BHU की महिला प्रोफेसर का विदेशी छात्र पर सनसनीखेज आरोप

Published on

वाराणसी

काशी हिंदू विश्वविद्यालय की एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने एक छात्र पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने अपने ऊपर एसिड अटैक होने का भी अंदेशा जताते हुए लंका थाना और चीफ प्रॉक्टर को लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। महिला प्रोफेसर ने छात्र पर अश्लील मैसेज भेजने और ऑफिस में तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया है।

महिला प्रोफेसर ने लगाए अश्लील मैसेज भेजने का आरोप
दर्शन शास्त्र विभाग की एक असिस्टेंट महिला प्रोफेसर ने बीएचयू के एक छात्र जो कि मूल रूप से मॉरीशस का रहने वाला है उसके ऊपर बेहद संगीन आरोप लगाते हुए लंका थाने में लिखित शिकायत की है। शिकायत के अनुसार आरोपी छात्र दिसंबर 2022 से ही लगातार उसे परेशान कर रहा है । वह लगातार अश्लील मैसेज भी भेजता है साथ ही कई बार विभाग में गंदे तरीके से छूने की भी कोशिश की है।

इस बात की शिकायत उन्होंने पूर्व में भी की थी जिसके बाद उस छात्र को विभाग में आने की मनाही थी। लेकिन बावजूद इसके आज हो मेरे कार्यालय में पहुंचा और वहां मौजूद 2 छात्रों के सामने ऑफिस में तोड़फोड़ की । साथ ही धमकी भी दी। महिला प्रोफेसर ने शिकायत में यहां तक कहा कि वह मानसिक रूप से इतना प्रताड़ित हो चुकी है कि अगर तत्काल एक्शन नहीं लिया गया तो वह आत्महत्या भी कर सकती है।

अनुशासन समिति कर रही है जांच
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर अभिमन्यु सिंह ने बताया कि महिला प्रोफेसर द्वारा 20 दिन पूर्व में शिकायत की गई थी। जिसके बाद महिला प्रोफेसर को सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। लेकिन स्थिति सामान्य होने के बाद सुरक्षा हटा ली गई थी। आज फिर उस छात्र ने जब ऑफिस में तोड़फोड़ की है जिसके बाद महिला प्रशासन ने शिकायत की है। छात्र मॉरीशस का रहने वाला है इसलिए अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत अनुशासन समिति द्वारा जांच कर छात्र के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

एफआईआर दर्ज कर की जाएगी कार्यवाही
लंका थाने के प्रभारी अश्वनी पांडे ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से थाने को सूचना दी गई है। शिकायत के आधार पर प्राथमिक जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। छात्र मॉरीशस का रहने वाला है। इसलिए तमाम तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रख कर कार्रवाई की जाएगी। लंका थाने की पुलिस विश्वविद्यालय प्रशासन से संपर्क कर जल्द ही छात्र से पूछताछ करेगी।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...