7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यनेपाल सीमा के जिलों में अवैध कब्जों के खिलाफ एक्शन, अवैध मदरसे-ईदगाह...

नेपाल सीमा के जिलों में अवैध कब्जों के खिलाफ एक्शन, अवैध मदरसे-ईदगाह पर चला बुलडोजर

Published on

श्रावस्ती

उत्तर प्रदेश में अवैध तरीके से बने मदरसों और ईदगाहों पर बड़ा एक्शन हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध कब्जों और बिना मान्यता संचालित धार्मिक संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई रविवार को भी जारी रहा। रविवार को भी पीलीभीत, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, सिद्धार्थनगर और लखीमपुर खीरी में स्थानीय जिला और पुलिस प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। श्रावस्ती में शासकीय भूमि पर बने अवैध मदरसे व ईदगाह पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

श्रावस्ती में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
श्रावस्ती जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि शासकीय भूमि पर बने अवैध एवं बिना मान्यता के संचालित मदरसों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई। इनमें जमुनहा तहसील के मदरसा रिजविया गौसिया उलूम खलीफतपुर, मदरसा दारूल उलूम गरीब नवाज रजा ए मुस्तफा इमलिया करनपुर, मदरसा इस्लामिया अरबिया तलिमुल कुरआन कुंडा पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई।

वहीं, भिनगा तहसील के मदरसा दारूल उलूम अहले सुन्नत गौसे आजम बन्ठिहवा, तहसील इकौना के मदरसा इस्लामिया चिन्तयो गरीब नवाज अलीनगर के साथ ही अवैध ईदगाह खांवापोखर पर भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई।

सिद्धार्थनगर में 21 कब्जे पर एक्शन
सिद्धार्थनगर के अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) और अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नेपाल सीमा से 10 किलोमीटर अंदर तक कुल 21 धार्मिक स्थलों पर अवैध अतिक्रमण पाया गया। इसमें 4 मस्जिद और 17 अवैध मदरसे हैं। जिला प्रशासन ने 19 अतिक्रमण पर नोटिस जारी की है, जबकि दो मदरसों का अतिक्रमण हटा दिया गया है।

बलरामपुर में 39 अवैध स्थल चिह्नित
बलरामपुर के अपर जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि अबतक 39 अवैध मदरसे, धार्मिक स्थल और मजार चिह्नित किए गए हैं। इनमें से 24 को सील किया गया है। सार्वजनिक भूमि पर 19 अतिक्रमण चिह्नित किए गए, जिसमें से सात से अतिक्रमण हटा दिया गया। शेष 12 में से छह को नोटिस दी गई है, इसकी अवधि पूरा होने पर कार्रवाई होगी। वहीं छह अन्य सार्वजनिक भूमि में से चार पर वन विभाग एवं दो पर लोक निर्माण विभाग कार्रवाई करेगा।

पीलीभीत में नोटिस जारी
पीलीभीत जिला प्रशासन ने बताया कि सार्वजनिक भूमि पर बने एक मस्जिद को रविवार को चिह्नित किया गया। इसे नोटिस देकर 15 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। इसके उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

लखीमपुर खीरी में भी कार्रवाई
लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि दो दिन के भीतर यहां सार्वजनिक भूमि पर तीन अवैध अतिक्रमण चिह्नित किए गए। रविवार को एक अवैध मजार भी चिह्नित की गई। प्रशासन व पुलिस ने यहां से एक मस्जिद, एक मजार व दो ईदगाह से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। इसमें से एक ईदगाह को सील भी किया गया है।

बहराइच में चला चाबुक
बहराइच डीएम व एसपी के मुताबिक इंडो नेपाल बार्डर के 10 किलोमीटर के मध्य सरकारी भूमि पर 158 अतिक्रमण से कब्जा हटा दिया गया है। रविवार को जिले में एक अवैध ईदगाह से अतिक्रमण हटाया गया। कुल 24 स्थलों पर अतिक्रमण चिह्नित कर कार्रवाई की गई। 10 मदरसों को सील और तीन को हटाया गया है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...