10.7 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराज्यएडीएम के भाई को बारात में पीट डाला, हद देखिए कि एक...

एडीएम के भाई को बारात में पीट डाला, हद देखिए कि एक लाख रुपये भी चुरा ले गए, ये बिहार है

Published on

रोहतास

बिहार के बक्सर में तैनात एडीएम कुमारी अनुपम सिंह के भाई की शादी में अपराधियों ने हंगामा किया। यह घटना सासाराम के नगर थाना से सिर्फ 200 मीटर दूर सिविल लाइन के पास हुई। अपराधियों ने बारातियों से मारपीट की और एक लाख रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। एडीएम के पिता दिनेश प्रसाद सिंह ने नगर थाने में FIR दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि अपराधियों ने काली मंदिर से सिविल लाइंस तक बारात का पीछा किया और मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADM के भाई की बारात में गुंडार्दी
यह घटना रविवार देर शाम की है। एक अखबार के अनुसार दिनेश प्रसाद सिंह अपने घर से कंपनी सराय (काली मंदिर) के रास्ते पुरानी जीटी रोड होते हुए होटल मंगलम के लिए बारात लेकर जा रहे थे। बारात में लगभग 100 से ज्यादा महिलाएं थीं और उन्होंने जेवर पहने हुए थे। जैसे ही बारात सिविल लाइन के सामने पहुंची, कुछ अपराधियों ने सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर दीं और बारातियों से मारपीट करने लगे।

एक लाख रुपये भी चुरा ले गए अपराधी
दिनेश प्रसाद सिंह के अनुसार, जब उन्होंने अपराधियों से गाड़ी हटाने को कहा तो वे शोर मचाने लगे और मारपीट करने लगे। इसी दौरान, अपराधियों ने बैग काटकर उसमें रखे एक लाख रुपये चुरा लिए और भाग गए।

ADM ने डीएम को दी जानकारी, तब पहुंची पुलिस
एडीएम अनुपम सिंह ने तुरंत इस घटना की जानकारी डीएम को दी। डीएम के निर्देश पर नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तब तक अपराधियों के कुछ और साथी भी वहां आ गए थे। दूल्हे के पिता दिनेश सिंह ने बताया कि जब एडीएम ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो अपराधियों ने उनके साथ भी बदतमीजी की।

इलाका असामाजिक तत्वों का अड्डा- स्थानीय लोग
स्थानीय लोगों का कहना है कि उस जगह के आस-पास अक्सर संदिग्ध लोगों की बैठकें होती रहती हैं और वहां आए दिन घटनाएं होती रहती हैं। इस मामले में नगर थाना के थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से एक वैगन आर कार जब्त की है और छह लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

पुलिस कर रही जांच
पुलिस का कहना है कि वे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। लोग पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this