10.1 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्य3 साल बाद बिना बताये फरमानी नाज पहुंचीं ससुराल, हुआ हंगामा

3 साल बाद बिना बताये फरमानी नाज पहुंचीं ससुराल, हुआ हंगामा

Published on

हर-हर शंभू गाकर सुर्खियों में आने वाली फरमानी नाज लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. कभी उनके एक करोड़ रुपये के लैविश स्टूडियो का जिक्र होता है. कभी फरमानी किसी और वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं. हाल ही में फरमानी नाज अपने ससुराल पहुंची और वहां हंगामा हो गया. फरमानी ने 3 साल बाद ससुराल में कदम रखा था और वहां जो हुआ वो किसी ने नहीं सोचा होगा.

3 साल बाद फरमानी पहुंची ससुराल
फरमानी नाज इंडियन आयडल 12 में नजर आई थीं. पर वो ये शो नहीं जीत पाईं और अधूरे सपनों के साथ ही उन्हें बाहर आना पड़ा. इंडियन आयडल के मंच से फरमानी को निराशा जरूर मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. सिंगिंग शो से खाली हाथ लौटीं फरमानी ने हर-हर शंभू गाया और आज उन्हें हर कोई जानने लगा है.

फरमानी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी हेडलाइंस में रहती हैं. एक बार फिर वो पर्सनल मुद्दों को लेकर चर्चा में आ चुकी हैं. हुआ ये कि शुक्रवार को फरमानी ने 3 साल बाद अपने ससुराल में कदम रखा. फरमानी की ससुराल मेरठ के हसनपुर कदीम गांव में है. फरमानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर ससुराल पहुंचने वाला वीडियो भी शेयर किया है.

फरमानी की ससुराल में हंगामा
फरमानी नाज पर ससुराल पहुंचकर हंगामा करने का आरोप लगा है. वहीं फरमानी का कहना है कि उनके पति इमरान ने उन्हें बिना बताये निकाह किया. वहीं सिंगर के पति के मुताबिक, काफी समय पहले ही वो और फरमानी अलग हो चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि फरमानी जैसे ही अपने ससुराल पहुंची. वहां भीड़ जमा हो गई. ससुराल पक्ष के लोग उन्हें अपशब्द कहते हुए भी दिख रहे हैं.

बात इतनी बढ़ गई कि पड़ोसियों को आकर मामला शांत कराना पड़ा. पूरे मुद्दे पर फरमानी के पति कहते हैं कि इस तरह उनका गांव आकर कोहराम मचाना ठीक नहीं है. इधर फरमानी नाज ने ससुराल पक्ष पर उन्हें तंग करने का आरोप लगाया है. फरमानी का आरोप है कि उनके पति ने झूठ बोलकर दूसरा निकाह किया. दूसरे निकाह के बाद उन्हें एक बच्चा भी हो गया है, जिसे लेकर वो लगातार झूठ बोलते आये. अब देखते हैं कि इस पूरे हंगामे पर पुलिस क्या एक्शन लेती है.

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...