6.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यपति को बेहोश कर लुटेरी दुल्हन ने उड़ाई लाखों की जूलरी, प्रेमी...

पति को बेहोश कर लुटेरी दुल्हन ने उड़ाई लाखों की जूलरी, प्रेमी संग फरार

Published on

संभल,

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शादी के महज चार महीने बाद ही दुल्हन घर से लाखों रुपये के गहने और 70 हजार कैश लेकर प्रेमी संग फरार हो गई. मामला संभल जिले के हल्लू सराय इलाके का है. दुल्हन के दूसरी मंजिल से साड़ी के सहारे नीचे उतर प्रेमी संग फरार होने की वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है.

जानकारी के मुताबिक लुटेरी दुल्हन ने पहले खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर पति समेत ससुराल के सभी लोगों को खिला दिया. फिर जब घर के सभी लोग बेहोश हो गए, तब दुल्हन ने घर से 70 हजार रुपये और लाखों रुपये के गहने समेट लिए. इसके बाद दुल्हन ने साड़ी की मदद से दूसरी मंजिल से उतरी और फिर प्रेमी के साथ वहां से फरार हो गई.

ये पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जानकारी के मुताबिक, हल्लू सराय निवासी अंकुश ठाकुर की शादी चार महीने पहले ही मध्य प्रदेश के शिवपुरी की रहने वाली एक युवती मनीषा से हुई थी. बताया जा रहा है कि मनीषा का शिवपुरी के रहने वाले हर्ष शर्मा के साथ पहले से ही अफेयर चल रहा था. 1 सितंबर को मनीषा ने पहले से ही हर्ष को बुला रखा था. जैसे ही मनीषा ने लूट की वारदात को अंजाम दिया, वह हर्ष के साथ फरार हो गई.

जब सुबह हुई तो मनीषा के ससुराल वालों के होश उड़ गए. घर से लाखों का सामान लेकर मनीषा रफूचक्कर हो चुकी थी. अलमारी खुली हुई थी. घर की दूसरी मंजिल से साड़ी लटकी हुई थी, जिसकी मदद से मनीषा ने नीचे उतरी थी. ससुराल वालों ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, जो कि उनके घर के बाहर ही लगा हुआ था.

सीसीटीवी फुटेज में मनीषा, हर्ष के साथ जाती दिखाई दी. फिलहाल पीड़ित परिवार ने थाने में मामला दर्ज करवा दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मनीषा के पति अंकुश ने बताया कि वह घर के काम करती नहीं थी. लेकिन 1 सितंबर की रात उसने सबके लिए खाना बनाया. फिर सभी को खिलाया. लेकिन खुद उसने खाना नहीं खाया. फिर सभी को सोने से पहले दूध भी पीने के लिए दिया. उसके बाद क्या हुआ हमें कुछ भी याद नहीं.

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...