8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यऑपरेशन सिंदूर के बाद बदल गए यूपी कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय राय के...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदल गए यूपी कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय राय के सुर, राफेल पर नींबू-मिर्च लटकाकर कसा था तंज

Published on

वाराणसी:

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दोषियों को सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इसके बाद यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के सुर बदल गए। पहले उन्होंने हमले का जवाब देने में देरी का आरोप लगाया था। उन्होंने राफेल विमान का डमी मॉडल लेकर उस पर नींबू-मिर्च बांधकर तंज कसा था। अब ऑपरेशन सिंदूर के बाद उन्होंने सेना की तारीफ की और कहा कि देश को उन पर गर्व है। उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में पूरा देश सरकार के साथ है।

गौरतलब है कि दो दिन पहले अजय राय का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह हाथ में राफेल का डमी मॉडल लिए हुए थे और उस पर नींबू-मिर्च लटका हुआ था। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पत्रकारों ने अजय राय से नींबू-मिर्च को लेकर सवाल पूछा। जवाब में अजय राय ने कहा- ‘जिस राफेल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नींबू-मिर्च बांधकर खड़ा कर रहा था, अब उस राफेल ने कार्रवाई की है। सेना पूरी तरह से आगे बढ़कर काम कर रही है।’

वीर अब्‍दुल हमीद का दिया उदाहरण
अजय राय ने परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि गाजीपुर के इस वीर ने पाकिस्तान में घुसकर उनके पैटन टैंकों को उड़ा दिया था। वे शहीद हो गए और परमवीर चक्र विजेता बने। हम सब हमेशा से सेना पर गर्व करते हैं। सेना ने जो काम किया है, वह बहुत मजबूत है और हम सब चाहते हैं कि वे आगे भी मजबूती से अपना काम करते रहें।

‘कांग्रेस सरकार के हर फैसले के साथ’
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस और सीडब्ल्यूसी (CWC) ने पहले ही साफ कर दिया था कि सरकार जो भी फैसला लेगी, वे उसके साथ हैं। आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म करना चाहिए। आज सारा देश सेना के साथ है।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...