24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यकिताब पढ़े गुजरात चले गए, अब तंग करने आए हैं... यूपी असेंबली...

किताब पढ़े गुजरात चले गए, अब तंग करने आए हैं… यूपी असेंबली में ऊर्जा मंत्री से सपा विधायकों की बहस

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को बिजली विभाग से संबंधित मामलों पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने सदन से वॉकआउट किया। विधानसभा में प्रश्नकाल के बाद सपा सदस्यों ने नियम-56 के तहत बिजली विभाग के मामलों को लेकर सदन की कार्यवाही रोककर चर्चा कराने की मांग की।

सपा सदस्य ओमप्रकाश सिंह, नफीस अहमद, आरके वर्मा और कांग्रेस की आराधना मिश्रा ने सरकार पर बिजली आपूर्ति और इससे संबंधित अन्य सेवाओं में अक्षमता का आरोप लगाया। ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बेहतर आपूर्ति और कर्मचारी हितों का दावा करते हुए उपलब्धियां बताई जिससे असंतुष्ट सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया। ओम प्रकाश सिंह ने ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा पर तंज कसते हुए कहा कि ”बिजली मंत्री जब किताब पढ़े तो गुजरात चले गये और अब हम लोगों को तंग करने आये हैं।”

शर्मा भारतीय प्रशासनिक सेवा के गुजरात कैडर के 1988 बैच के अधिकारी थे। विधान परिषद के सदस्य शर्मा पर पुन: तंज करते हुए उन्होंने कहा, ”चुनाव लड़कर आएंगे तो समझ में आएगा।” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबी माने जाने वाले शर्मा को लेकर सिंह ने कहा, ”आप नेता सदन (योगी आदित्यनाथ) से कुछ सीखिए, हम समझ रहे हैं कि आपकी वकालत कहीं और से है।”

शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा, ”मैं सबसे कम दिल्ली जाने वाले नेताओं में हूं और हमारे व मुख्यमंत्री जी के बीच मंथरा (झगड़ा लगाने वाला) वाला काम न किया जाए।” उन्होंने कहा, ”मैं जो भी करता हूं मुख्यमंत्री जी के आदेश से करता हूं।”

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...