6.5 C
London
Friday, February 13, 2026
Homeराज्यतेज प्रताप के बाद शिक्षा मंत्री धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के, कहा- 'गंदे'...

तेज प्रताप के बाद शिक्षा मंत्री धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के, कहा- ‘गंदे’ काम की नहीं मिलेगी इजाजत

Published on

किशनगंज,

बागेश्वर धामा वाले धीरेंद्र शास्त्री के बिहार दौरे को लेकर राज्य की राजनीति गर्मा गई है. तेज प्रताप यादव के बाद अब बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने भी उनके कार्यक्रम का विरोध किया है. उन्होंने कहा है कि बाबा को यहां गंदा काम करने नहीं दिया जाएगा. बाबा बागेश्वर पर निशाना साधते हुए प्रोफेसर चंद्रशेखर ने कहा, ‘अगर बाबा बागेश्वर यहां गंदा काम करने आएंगे तो बिहार उन्हें इसकी इजाजत नहीं देगा.’ उन्होंने कहा कि नफरत फैलाने के मामले में तो आडवाणी को भी यहां जेल जाना पड़ा था.

इसके अलावा शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने कहा कि बाबा के चमत्कार की हवा तो मशहूर माइंड रीडर सुहानी शाह निकाल चुकी हैं. उनका सारा तिलस्म झूठ का कबाड़ है.बता दें, मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 13 मई से बिहार दौरे पर होंगे. पटना के नौबतपुर में धीरेंद्र शास्त्री का दरबार लगना है और इसके लिए तैयारियां शुरू भी हो चुकी हैं. लेकिन आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव बाबा बागेश्वर रास्ता रोकने के लिए पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं.

बाबा बागेश्वर के लिए गांधी मैदान छोटा पड़ गया
धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम का आयोजन पटना के नौबतपुर में किया जाएगा. बताया जा रहा है कि बाबा के कार्यक्रम के लिए गांधी मैदान छोटा पड़ गया है. बिहार से ही नहीं उत्तर प्रदेश और झारखंड से भी भक्त बाबा के दर्शन के लिए आएंगे.

चार से पांच महीने में शिक्षकों की बहाली हो जाएगी
इसके अलावा शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर कहा कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाएगा. चार से पांच महीने में उच्चतर और माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की बहाली हो जाएगी. साथ ही विशेष शिक्षक, लाइब्रेरी और कंप्यूटर भी लगा दिए जाएंगे. बेरोजगारों के तकलीफ में सरकार शामिल होना चाह रही है. अब लाखों लोगों को नौकरियां दी जाएंगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप को मिलेगा नया बल : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2026-27 में...

भवन विकास निगम की कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने अभियंताओं को दिया मार्गदर्शन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निर्माण कार्य केवल ईंट-पत्थरों का जोड़ नहीं,...

नए श्रम कानूनों के विरोध में भोपाल में कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं के विरोध में गुरुवार को राजधानी भोपाल में...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...