19 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यरिहाई के बाद सबसे पहले माता-पिता से मिले हेमंत सोरेन, बोले- न्याय...

रिहाई के बाद सबसे पहले माता-पिता से मिले हेमंत सोरेन, बोले- न्याय मिलने में बरसों लग रहे

Published on

नई दिल्ली,

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को जेल से रिहा हो गए. पांच महीने बाद जेल से बाहर आने पूर्व सीएम ने शुभचिंतकों का आभार जताया और इसके साथ ही उन्होंने अपनी बात भी रखी. हेमंत सोरेन ने कहा कि, न्याय मिलने में बहुत समय लगता है. षड्यंत्र रचकर मुझे सलाखों के पीछे रखा गया.’ दिल्ली के सीएम जेल के अंदर हैं. मंत्री जेल जा रहे हैं. और न्याय के लिए महीनों नहीं बल्कि सालों लग जाते हैं

पांच महीने बाद जेल से हुई रिहाई
बता दें कि पूर्व सीएम को जमीन घोटाले से जुड़े मामले में बड़ी राहत मिली है. राज्य के हाई कोर्ट से उन्हें जमानत मिलने के बाद शुक्रवार को उनकी रिहाई भी हो गई. वह शाम 4 बजे जेल से बाहर आए. झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पांच महीने बाद जेल से रिहाई हुई है. हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया था. बता दें कि 13 जून को सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) और बचाव पक्ष की ओर से बहस पूरी होने के बाद फैसले को सुरक्षित रख लिया गया था.

जेल से लौटकर क्या बोले हेमंत सोरेन?
जेल से बाहर आने के बाद झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने सभी शुभचिंतकों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि, कहते हैं, जब मैं जेल में था तो झारखंड के लोगों के लिए 5 महीने बहुत कठिन थे. आप सब जानते हैं कि मैं जेल क्यों गया. आखिरकार कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. मैं कोर्ट के फैसले का सम्मान करता हूं, लेकिन मुझे चिंता है कि जिस तरह से राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता लेखक और पत्रकार की आवाज का गला घोंटा गया है वह वास्तव में चिंताजनक है.

न्याय मिलने में लग जाता है बहुत समय
न्याय मिलने में बहुत समय लगता है. षड्यंत्र रचकर मुझे सलाखों के पीछे रखा गया.’ दिल्ली के सीएम जेल के अंदर हैं. मंत्री जेल जा रहे हैं. और न्याय के लिए महीनों नहीं बल्कि सालों लग जाते हैं. राजनेता, लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता की आवाज को जानबूझकर दबाने की कोशिश की जा रही है.’

Latest articles

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

More like this