6.4 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यआगरा: नर्सिंग होम में लगी आग, दम घुटने से डॉक्टर और बेटे-बेटी...

आगरा: नर्सिंग होम में लगी आग, दम घुटने से डॉक्टर और बेटे-बेटी की मौत

Published on

आगरा,

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार सुबह 5 बजे आर मधुराज नर्सिंग होम में आग लग गई. इस हादसे में नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर राजन, उनकी बेटी और बेटे की दम घुटने से मौत हो गई.बताया जा रहा है कि डॉक्टर अपने परिवार के साथ नर्सिंग होम की पहली मंजिल पर रहते थे. आग लगने से नर्सिंग होम के भीतर धुआं फैल गया, जिससे मरीजों में भगदड़ मच गई. देखते ही देखते आग की तेज लपटों ने नर्सिंग होम के बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया और हर तरफ चीख पुकार मच गई.

नर्सिंग होम में इलाज करा रहे मरीजों को गंभीर हालत में कड़ी मशक्कत से बाहर निकालकर दूसरे अस्पताल में भेजा गया. जानकारी के मुताबिक अग्निकांड के समय 7 मरीज और 5 कर्मचारी अस्पताल में मौजूद थे. जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.

बता दें कि नर्सिंग होम ग्राउंड फ्लोर पर है, जबकि संचालक डॉक्टर राजन अपने परिवार के साथ फर्स्ट फ्लोर पर रहते हैं. हादसे के बाद नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर राजन उनकी बेटी सिमरन, बेटा ऋषि आग में फंस गए थे. तीनों को निकालकर सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था. लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टर और उनकी 14 साल की बेटी और बेटे की मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की. उन्होंने बताया कि ऐसी आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट के चलते नर्सिंग होम में आग लगी. इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी. मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं इस घटना के बाद मृतक डॉक्टर के परिवार में मातम पसर गया है.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...