24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यदिल्ली के चुनावी रण में अकेले उतरी अजित पवार की NCP, जारी...

दिल्ली के चुनावी रण में अकेले उतरी अजित पवार की NCP, जारी किए 30 उम्मीदवारों के नाम

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में पार्टी ने 30 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। अजित पवार की पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। खास बात है कि अजित पवार की पार्टी एनसीपी महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन वाली सरकार की सहयोगी है। अजित पवार खुद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम भी हैं। लेकिन, उनकी पार्टी ने राजधानी दिल्ली में बीजेपी से गठबंधन नहीं किया है। साल 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी एनसीपी ने पांच सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन एनसीपी एक भी सीट जीतने में सफल नहीं हो पाई थी। उस समय एनसीपी एक ही धड़ा था, जिसका नेतृत्व शरद पवार कर रहे थे।

एनसीपी (अजित पवार) ने बुराड़ी से रत्न त्यागी, बादली से मुलायम सिंह, रिठाला से लखन प्रजापति, मंगोलपुरी से खेम चंद, चांदनी चौक से खालिद उर रहमान को टिकट दिया है। इसके अलावा पार्टी ने मटिया महल से मो. जावेद, बल्लीमारान से मो. हरुन, मोती नगर से सादरे आलम, मादीपुर से हरीश कुमार, हरिनगर से शाबिर खान, जनकपुरी से मोहम्मद नवीन और विकासपुरी से हामिद को अपना प्रत्याशी बनाया है।

वहीं, एनसीपी (अजित पवार) ने नई दिल्ली से विश्वनाथ अग्रवाल, कस्तूरबा नगर से सुरेंद्र सिंह हुड्डा, मालवीय नगर से मो. समीर, छत्तरपुर से नरेंद्र तंवर, देवली से खेमचंद राजौरा, संगम विहार से कमर अहमद, कालका जी से जामिल, तुगलकाबाद से प्रेम खताना, बदरपुर से इमरान सैफी, लक्ष्मीनगर से नामा, कृष्णनगर से दानिश अली, शाहदरा से राजेंद्र पाल, सीमापुरी से राजेश लोहिया, रोहतास नगर से अभिषेक, घोण्डा से मेहक डोगरा, गोकुलपुर से जगदीश भगत और करावल नगर से संजय मिश्रा को चुनाव मैदान में उतारा है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this