4.6 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यसदन में अखिलेश ने उठाया आजम का मुद्दा, बोले- बहुत मिल चुकी...

सदन में अखिलेश ने उठाया आजम का मुद्दा, बोले- बहुत मिल चुकी सजा…

Published on

लखनऊ

यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को सपा सदस्यों ने हंगामा किया। सदन शुरू होते ही प्रश्नकाल के पहले ही सपा नेता माता प्रसाद पांडेय ने आजम खां का मुद्दा उठाया। आजम खान का उत्पीड़न हो रहा है। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने आजम खान पर बोलते हुए कहा कि भाजपा आजम का उत्पीड़न कर रही है। अखिलेश ने कहा कि आजम खान को और प्रताड़ित न करे। उन्हें काफी सजा मिल चुकी है। उन पर बदले की भावना से फर्जी मुकदमे दर्ज हो रहे हैं।

इस पर मंत्री सुरेश खन्ना जवाब देते हुए कहा कि कोई मुकदमा फर्जी नहीं है। कानून से ऊपर कोई नहीं है। बदले की भावना से काम करने का आरोप ग़लत है। हम खण्डन करते हैं। जिसने गवाही दी है वह उसी जाति का है, मुक़दमा लिखाया गया उसी जाति का है। गवाह को गवाही देने जिस दिन जाना था, तो सुबह लोगों ने पहुंच कर धमकाया गया, इस मामले में कोतवाली में मुकदमा लिखा गया है। विवेचना चल रही है। पीड़ित ने मुकदमा लिखाया । क़ानून से ऊपर कोई नहीं, क़ानून सब के लिए बराबर है। मशीन मामले में दो लोग पकड़े गए थे, उन्होंने जानकारी दी सब के सामने दिन में वीडियोग्राफी करा कर निकाला गया। मुक़दमा लिखाया गया। इस पर अखिलेश यादव बीच में बोले कि 5 साल से मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी सरकार की देखरेख में है।

इससे पहले विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा कराने को लेकर सपा सदस्यों ने थोड़ा हंगामा किया था और वेल में आ गए। मंगलवार को सुबह 11 बजे जब सदन बैठा तो नेता प्रतिपक्ष व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं ठप है। पहले स्वास्थ्य सेवाएं पर चर्चा हो। स्पीकर सतीश महाना ने कहा कि किस नियम में आप यह मुद्दा उठाना चाहते है। अखिलेश ने नियम 311 का हवाला दिया। महाना ने कहा कि यह नियम क्या है। आप जानते हैं तो बता दीजिये।

अखिलेश ने कहा कि अगर हम नियम नहीं जानते तो आप बता दीजिये। इस पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे व वरिष्ठ सदस्य लाल जी वर्मा ने नियमों का हवाला दिया। अखिलेश ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं पर मानवाधिकार आयोग ने सरकार को नोटिस दे रखा है। महाना ने कहा कि नियम 311 को मैं अग्राह्य करता हूं। इस पर सपा सदस्य वेल में आकर हंगामा करने लगे। और नारे लगाए कि तानाशाही की सरकार नहीं चलेगी।

दूसरे दिन आजम खां के मामले पर असमंजस में आ गए थे सदस्य
मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष ने नियम-56 के तहत विपक्ष से मुद्दे उठाने को कहा तो सपा सदस्य फिर ऊहापोह में दिखे। महाना ने कहा कि अरे आप ही लोगों ने आजम खां के मामले में सूचना दी है और अब आजम खां का मामला सदन में नहीं उठाएंगे क्या…उन्होंने तंज किया। सपा सदस्यों के सामने असमंजस की स्थिति पैदा हो गई कि अब धरने पर बैठे रहें कि आजम खां का मसला उठाएं। कुछ हिचकिचाहट के साथ सपा सदस्यों ने वेल में बैठे रहना ज्यादा उचित समझा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...