18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ में योगी कैबिनेट पर अखिलेश यादव भड़के, केशव मौर्य और बृजेश...

महाकुंभ में योगी कैबिनेट पर अखिलेश यादव भड़के, केशव मौर्य और बृजेश पाठक ने घेर लिया, वार-पलटवार

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ नगर में कैबिनेट बैठक की और डुबकी लगाई। सीएम योगी के नेतृत्व में हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए गए है। इस कैबिनेट बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, मंत्री दयाशंकर समेत तमाम मंत्री शामिल हुए थे। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार की कैबिनेट बैठक पर हमला बोला है। अखिलेश ने कहा कि कैबिनेट पॉलिटिकल है और कुंभ के स्थान पर कैबिनेट बैठक करना राजनीतिक है। सपा मुखिया के बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ने जोरदार पलटवार कर दिया है। केशव ने कहा कि अखिलेश यादव को मानसिक और दृष्टि दोष और रोग हो गया है। उसका अच्छे से इलाज कराएं।

दरअसल बुधवार को महाकुंभ क्षेत्र में योगी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हुई है। इस बैठक पर पर सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हमला बोलते हुए कहा कि कुंभ और प्रयागराज वो स्थान नहीं है, जहां पर राजनीतिक, राजनैतिक कार्यक्रम और फैसले लिए जाएं। कैबिनेट पॉलिटिकल है और कुंभ के स्थान पर कैबिनेट बैठक करना राजनीतिक है। ये लोग पॉलिटिकल संदेश देना चाहते हैं।

उधर अखिलेश के बयान पर प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम ने जोरदार पलटवार किया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव को मानसिक और दृष्टि दोष और रोग हो गया है। उसका अच्छे से इलाज कराएं। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कुंभ के समय ऐसे बयान देना और यहां राजनीति करना बहुत गंदी बात है। मैं प्रार्थना करूंगा कि भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें।

वहीं उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी अखिलेश यादव पर हमला बोला है। बृजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव पूरी तरह से सनातन के खिलाफ बोलते हैं और आने वाले दिनों में सनातन के खिलाफ बोलने का उनको खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ वोटों के तुष्टिकरण की वजह से वे लगातार सनातन धर्म पर हमला करते हैं। बृजेश पाठक ने कहा कि महाकुंभ के बाद 2031 में अर्धकुंभ होगा, उसके लिए प्रयागराज का इंफ्रास्ट्रक्चर अवरूद्ध न हो, गंगा यमुना नदी पर कई पुल बनेंगे। प्रयागराज में एक उच्च श्रेणी का अस्पताल भी बनेगा।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this