13.1 C
London
Monday, December 8, 2025
Homeराज्य'गुंडे, अपराधी और शराब माफिया के सरदार हैं अखिलेश यादव...', केशव मौर्य...

‘गुंडे, अपराधी और शराब माफिया के सरदार हैं अखिलेश यादव…’, केशव मौर्य का हमला

Published on

हरदोई,

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सोमवार को एक कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर हमला बोला. उन्होंने अखिलेश यादव को माफियाओं का सरगना बता दिया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को कोई अधिकार नहीं है कि वह दंगे की बात पर कोई भी बात कहें? क्योंकि उनके शासनकाल में उत्तर प्रदेश एक भी दिन दंगा मुक्त नहीं रहा. इसलिए जब वह इस तरह की बात बोलते हैं तो शोभा नहीं देती है.

दरअसल, केशव प्रसाद मौर्य प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी के स्वर्गीय पति व पूर्व विधायक उपेंद्र तिवारी के पुण्यतिथि पर आयोजित किसान प्रदर्शनी में शामिल होने हरदोई के शाहाबाद कस्बे में आए थे. इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि चुनाव का लाभ लेने के लिए बीजेपी ने यह बहराइच दंगा करवाया है.

अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई होने पर विचलित हो जाते हैं अखिलेश: केशव मौर्य
केशव मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव के पास बहराइच को लेकर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है. अखिलेश के शासनकाल में उत्तर प्रदेश एक भी दिन दंगा मुक्त नहीं रहा है. बहराइच हो या प्रदेश में कहीं भी कोई अराजकता करेगा, कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी.

केशव मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है. क्योंकि जब अपराधियों के खिलाफ, माफियाओं के खिलाफ और दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई होती है तो अखिलेश यादव विचलित हो जाते हैं. जिस दिन गुंडे, अपराधी, माफिया, दंगाई सपा का साथ छोड़ देंगे उस दिन सपा ‘समाप्त वादी पार्टी’ बन जाएगी.

बीजेपी के सदस्यता अभियान पर अखिलेश के बयान का भी दिया जवाब
अखिलेश यादव ने बीजेपी के सदस्यता अभियान को लेकर कहा था कि बीजेपी सदस्यता अभियान नहीं, जमीन पर कब्जा करने का अभियान चला रही है. इसके जवाब में केशव मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव के बारे में बार-बार कह चुका हूं कि वह गुंडे ,अपराधी, माफिया, भू माफिया शराब माफिया, नकल माफिया, भर्ती माफिया या फिर जितने भी माफिया हैं, उनके सरदार हैं. अखिलेश यादव बीजेपी के बारे में जब कुछ बोलते हैं तब लगता है कि उनको अपना इतिहास, अपना शासनकाल याद कर लेना चाहिए. क्योंकि जहां अपराधी पकड़े जाते हैं, उसके पीछे कहीं ना कहीं समाजवादी पार्टी के किसी नेता का हाथ होता है.

राम गोपाल यादव के बयान पर भी केशव मौर्य ने दिया जवाब
रामगोपाल यादव ने बयान दिया था कि समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में एक तरफा जीतेगी. बीजेपी ने 80 सीटों का दावा किया था लेकिन पूरा नहीं हुआ. उनके इस बयान पर जवाब देते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में 400 सीटों पर जीत दर्ज करेगी. बीजेपी सरकार में आरक्षण, संविधान, दलित, पिछड़ा कोई भी खतरे में नहीं है. हरियाणा में विपक्ष की ये भी पोल खुल चुकी है.

Latest articles

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

भोपाल।राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल...

More like this

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...

सियासी हलचल तेज, भाजपा के साथ जा सकते हैं सोरेन

झारखंड।बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद झारखंड की सियासत में...