19.6 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यइलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाथरस भगदड़ मामले में DM-SP को किया तलब, पूछा...

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाथरस भगदड़ मामले में DM-SP को किया तलब, पूछा ये सवाल

Published on

लखनऊ ,

यूपी के हाथरस जिले में हुए भगदड़ मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने DM और SP को तलब किया है. हाईकोर्ट ने हाथरस के तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को 15 जनवरी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने और यह बताने का निर्देश दिया है कि 2024 में हुई भगदड़ के लिए उन्हें जिम्मेदार क्यों नहीं ठहराया जाना चाहिए. कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 15 जनवरी तय की है.

मामले में न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने कहा कि ऐसी घटनाएं आयोजकों द्वारा की गई खराब व्यवस्था का परिणाम हैं. उन्होंने मंजू देवी की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा- “आयोजक अपने लाभ के लिए निर्दोष लोगों को बुलाते हैं और उचित व्यवस्था न होने के कारण ऐसी घटनाएं होती हैं. यह देखना प्रशासन की जिम्मेदारी है कि पुलिस बल, चिकित्सा आदि की उचित व्यवस्था है या नहीं.”

हाईकोर्ट ने आगे कहा, “अतीत में ऐसी कई घटनाएं देखी गई हैं जहां लाखों लोग ऐसे आयोजनों में इकट्ठा होते हैं, गरीब और अशिक्षित लोग आस्था और विश्वास के कारण इकट्ठा होते हैं और अपना आपा खोने के कारण भगदड़ में लोगों की असमय मौत हो जाती है.”वहीं, सरकारी वकील रूपक चौबे ने कहा कि आयोजकों ने 80,000 लोगों की भीड़ का अनुमान लगाते हुए अनुमति मांगी थी, लेकिन कार्यक्रम स्थल पर 2.5 लाख लोगों की भीड़ जुट गई.

121 लोगों की हुई थी मौत
आपको बता दें कि 2 जुलाई, 2024 को हाथरस जिले के फुलराई मुगलगढ़ी गांव में सूरजपाल उर्फ ​​भोले बाबा के अनुयायियों द्वारा आयोजित ‘सत्संग’ कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई थी जिसमें 121 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे. मामले में सब-इंस्पेक्टर बृजेश पांडे की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला और पुलिस प्रशासन से हाथरस की घटना से सबक लेने और प्रयागराज में होने वाले आगामी महाकुंभ के लिए उचित व्यवस्था करने की आवश्यकता जताई, ताकि ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके.

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...