8 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यअमेठी: अस्थि विसर्जन करने गए बाप-बेटे समेत 3 की गंगा नदी में...

अमेठी: अस्थि विसर्जन करने गए बाप-बेटे समेत 3 की गंगा नदी में डूबने से मौत, सीएम योगी ने दिए निर्देश

Published on

अमेठी

उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के जगदीशपुर में एक दुखद घटना हुई। कौशल परिवार के 9 लोग अस्थि विसर्जन के लिए रायबरेली के डलमऊ गंगा घाट गए थे। वहां गंगा में डूबने से पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है, यह घटना 25 मई 2025 को हुई। परिवार राम किशोर कौशल की अस्थियां विसर्जित करने गया था, जिनकी मृत्यु 23 मई को हुई थी। अस्थि विसर्जन के दौरान एक व्यक्ति डूबने लगा, उसे बचाने के प्रयास में अन्य लोग भी डूब गए। वहीं इस घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

जगदीशपुर कस्बे के रहने वाले राम किशोर कौशल का निधन 23 मई 2025, शुक्रवार को हो गया था, उनका अंतिम संस्कार 24 मई, शनिवार को किया गया। रविवार को परिवार उनकी अस्थियां विसर्जित करने डलमऊ गंगा तट पर पहुंचा। अस्थियां विसर्जित करने वालों में विधि चंद्र कौशल (47), बालचंद कौशल (45), धर्म चंद्र कौशल (43), चंद्र कुमार कौशल (60), आर्यन कौशल (14), चंद्रमा प्रसाद कौशल (65), अनिल कौशल (45) और चंद्र प्रकाश कौशल (58) शामिल थे।

तीन लोगों को डूबता देख, चौथा बेहोश हुआ
बताया जा रहा है कि अस्थि विसर्जन के दौरान एक व्यक्ति गंगा में डूबा, उसे बचाने के लिए दूसरा व्यक्ति गया और वह भी डूब गया। फिर तीसरा व्यक्ति उन दोनों को बचाने गया और वह भी डूब गया। चौथा व्यक्ति दूर था, लेकिन वह तीनों को डूबता देखकर बेहोश हो गया। वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। स्थानीय लोगों, नाविकों और गोताखोरों ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बालचंद कौशल, आर्यन कौशल और चंद्र कुमार कौशल को मृत घोषित कर दिया, उनकी मृत्यु पानी में डूबने से हुई।

जगदीशपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। चूंकि घटनास्थल रायबरेली में है, इसलिए पोस्टमार्टम वहीं होगा। इसके बाद शव घर लाए जाएंगे। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरे कस्बे में शोक है।

सीएम योगी ने जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा है कि रायबरेली में गंगा नदी में डूबे हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...