12.6 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यजेपी के गांव में अमित शाह की हुंकार, कांग्रेस की गोद में...

जेपी के गांव में अमित शाह की हुंकार, कांग्रेस की गोद में खेलने वालों को कंपकपी आ जाए

Published on

छपरा (सिताब दियारा)

अमित शाह ने जेपी के गांव में उनकी मूर्ति का अनावरण करने के बाद लोगों को संबोधित किया। अमित शाह ने लोगों से भारत माता की जय के नारे को इतनी जोर से लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बलिया और बिहार वालों इतना जोर से नारा लगाओ कि कांग्रेस की गोद में खेलने वालों को कंपकंपी आ जाए। जेपी का जीवन काफी विशिष्ट रहा। आजादी की लड़ाई लड़ी। गांधी के मार्ग पर चले। विनोबा के सर्वोदय गतिविधि से जुड़े। पूरा जीवन देशभर के दलितों, पिछड़ों के लिए गुजारा। समाजवाद की विचारधार को लेकर चले। जो बड़ा योगदान रहा। 70 के दशक में शासन में भ्रष्टाचार आया। उन्होंने बहुत बड़ा आंदोलन किया।

सिताब दियारा में अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता अमित शाह लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जन्मस्थली पर पहुंचे । अमित शाह यहां पार्टी की ओर से आयोजित जेपी के जयंती समारोह में शिरकत करेंगे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल रहेंगे। इसके अलावा बिहार बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सिंह और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद रायके साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी बीजेपी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। बीजेपी इस कार्यक्रम को मिशन 2024 का बड़ा आगाज मान रही है। बीजेपी इसके जरिये यूपी और बिहार को बड़ा संदेश देने जा रही है। कहा जा रहा है कि इस कार्यक्रम में अमित शाह सीधे नीतीश कुमार और लालू यादव पर निशाना साधेंगे।

17 दिनों के भीतर दूसरी बार बिहार में शाह
आपको बता दें कि हाल में अमित शाह ने बिहार के सीमांचल का दौरा किया था। उन्होंने पूर्णिया और किशनगंज में जनसभा की थी। अमित शाह ने किशनगंज से बंगाल को भी संदेश दिया और अब यूपी बिहार को सिताब दियारा से संदेश देंगे। अमित शाह बिहार में मिशन 2024 को गति देने आ रहे हैं। कार्यक्रम में पहुंचने वाले यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी सभा को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम में ये नेता रहेंगे मौजूद
आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में छपरा, सिवान और गोपालगंज जिला के सहकारिता से जुड़े किसान शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री लंच करने के बाद दोपहर 2 बजे वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे। बताया गया कि कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह के अलावा केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बलिया (यूपी) सांसद वीरेंद्र सिंह, बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल और छपरा सांसद राजीव प्रताप रूडी भी मौजूद रहेंगे।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...