8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यप्रियंका को चुनाव लड़ाकर कद कम करने की कोशिश... आचार्य प्रमोद कृष्णम...

प्रियंका को चुनाव लड़ाकर कद कम करने की कोशिश… आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- कांग्रेस को हिंदुओं पर भरोसा नहीं

Published on

गाजियाबाद:

कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से ही सांसद बने रहेंगे। वहीं वायनाड की उनकी खाली की गई सीट से प्रियंका गांधी  उपचुनाव लड़ेंगी। प्रियंका इस चुनाव के बहाने लोकतंत्र में चुनावी राजनीति का आगाज करेंगी। कांग्रेस के पूर्व नेता प्रमोद कृष्णम ने अब इस फैसले को लेकर तंज कसा है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा,’प्रियंका गांधी कांग्रेस में सबसे अधिक लोकप्रिय चेहरा हैं। उन्हें तो कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। लेकिन वह नई पारी की शुरुआत कर रही हैं। उपचुनाव में टिकट देकर उनके कद को छोटा करने की कोशिश की गई है। प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने वायनाड से लड़वाकर एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि उन्हें हिंदुओं पर भरोसा नहीं है।’

वहीं, दूसरी ओर बीजेपी ने भी कांग्रेस के फैसले पर निशाना साधते हुए कहा है कि अगर उन्हें हिंदुओं पर भरोसा होता तो किसी और सीट से भी लड़ सकती थीं। एक समय कांग्रेस के लिए पूरी तरह से समर्पित रहने वाले आचार्य प्रमोद कृष्णम अब कांग्रेस पार्टी और इंडिया अलायंस की जमकर आलोचना करते हैं।

वहीं प्रियंका गांधी ने वायनाड के लोगों को राहुल गांधी की कमी महसूस नहीं होने देने का आश्वासन दिया है। राजनीतिक आगाज की तैयारी करते हुए प्रियंका ने कहा,’मैं वायनाड को राहुल गांधी की कमी महसूस नहीं होने दूंगी। मैं कड़ी मेहनत करूंगी और वायनाड में सभी को खुश करने की पूरी कोशिश करूंगी। एक अच्छी प्रतिनिधि बनूंगी।’

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....