24.6 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यआंध्र प्रदेश: बेटे ने किया ऐसा फैसला, शर्म से डूबे माता-पिता, कर...

आंध्र प्रदेश: बेटे ने किया ऐसा फैसला, शर्म से डूबे माता-पिता, कर ली खुदकुशी, पूरा मामला जानकर बैठ जाएगा दिल

Published on

नांदयाल (आंध्र प्रदेश)

आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने ट्रांसजेंडर से शादी करने की इच्छा जताई। इस पर उसके माता-पिता ने विरोध जताया। लेकिन युवक अपने फैसले पर अड़ा रहा। इसके बाद गुरुवार को युवक को माता-पिता ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। घटना को लेकर पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

क्या है मामला?
नांदयाल के उप-संभागीय पुलिस अधिकारी(एसडीपीओ) पी श्रीनिवास रेड्डी के अनुसार सुब्बा रायडू (45) और सरस्वती (38) का बेटा सुनील कुमार पिछले तीन सालों से स्थानीय ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़ा हुआ था। इसको लेकर हुए विवाद के बाद दंपती ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि सुनील कुमार तीन सालों से एक ट्रांसजेंडर के साथ रिश्ते में था और इस बात पर अड़ा हुआ था कि किसी युवती से शादी नहीं करेगा।

ट्रांसजेंडर संग रहना चाहता था बेटा
पुलिस ने बताया कि सुनील कुमार ट्रांसजेंडर के साथ रहने पर जोर देता था। इसके कारण माता-पिता से उसका अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि कुमार ने भी पहले इस मामले को लेकर आत्महत्या का प्रयास किया था।

क्यों उठाया आत्महत्या जैसा कदम?
जांच में पता चला कि कुमार ने ट्रांसजेंडरों के 1.5 लाख रुपये खर्च कर दिए थे। इसके बाद ट्रांसजेंडर उसके माता-पिता से ये रकम मांगने लगे और धमकी देने लगे। उसने बताया कि ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने कुमार के माता-पिता को सार्वजनिक रूप से अपमानित भी किया। इससे वे और दुखी हो गए और संभवत: इसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने कहा कि मामले में जांच जारी है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...