9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यअंकिता हत्याकांड: कौन था वो VIP गेस्ट? SIT के हाथ लगे अहम...

अंकिता हत्याकांड: कौन था वो VIP गेस्ट? SIT के हाथ लगे अहम सबूत

Published on

ऋषिकेश,

उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं. लोगों को शक है कि कहीं मामले में आरोपियों को बचाने की कोशिश तो नहीं हो रही है. इसी को लेकर लोग सख्ती से जांच के साथ अंकिता को इंसाफ दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं. इस मामले में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एसआईटी गठित के आदेश दिए थे. उत्तराखंड डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर पी. रेणुका देवी एसआईटी की प्रभारी हैं.

अंकिता हत्याकांड को लेकर SIT अधिकारी पी रेणुका देवी ने कहा है कि मामले के तीनों आरोपियों को तीन दिन की रिमांड पर लिया है. तीनों आरोपियों से वारदात के संबंध में गंभीरता से पूछताछ की गई है, जिससे हमें काफी सबूत मिले हैं. रिजॉर्ट में पहुंचे वीआईपी गेस्ट को लेकर उन्होंने कहा कि जल्द इस बारे में जानकारी जुटाई जाएगी.

जांच अधिकारी पी रेणुका देवी ने बताया कि एसआइटी तीनों आरोपियों को लेकर घटनास्थल पर भी पहुंची, जहां उनसे डिटेल से जानकारी ली गई है. इस दौरान एसआइटी को घटनास्थल से काफी साक्ष्य मिले हैं. डीआईजी पी रेणुका ने कहा कि एसआइटी टीम घटनाक्रम से जुड़े सभी राजस्व विभाग के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है. इसके अलावा वनंतरा रिजॉर्ट और आरोपी पुलकित आर्य की कैंडी फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है.

जांच अधिकारी डीआइजी पी रेणुका देवी ने कहा कि सीसीटीवी के माध्यम से एसआइटी को काफी सबूत मिले हैं. वनंतरा रिजॉर्ट में वीआईपी गेस्ट को लेकर डीआईजी ने बताया कि गेस्ट को लेकर जांच की जा रही है, जल्द ही इसकी जानकारी जुटाई जाएगी. एसआइटी की टीम के पास अंकिता हत्याकांड के पर्याप्त सबूत मौजूद हैं.

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर स्थित गंगा भोगपुर में वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट 19 साल की अंकिता का शव शनिवार यानी 24 सितंबर को ऋषिकेश के नजदीक चिल्ला नहर से बरामद किया गया था. पुलिस ने इस मामले में एक दिन पहले ही (23 सितंबर) को तीन आरोपियों-रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और असिस्टेंट मैनेजर अंकित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तार आरोपियों ने उसे नहर में धकेलकर हत्या करने की बात स्वीकार की थी.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...