21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यफिल्म अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार,...

फिल्म अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी लवी की तलाश जारी

Published on

बिजनौर पुलिस ने फिल्म अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी शिवा को गिरफ्तार कर लिया है. यह वही शिवा है जो लवी का सबसे करीबी गुर्गा है और मुख्य आरोपी लवी के घर से कुछ ही दूरी पर रहता है. 20 दिसंबर को जब फिल्म अभिनेता को दिल्ली से अगवा कर बिजनौर लाया गया था तो वह गिरोह के सदस्यों के साथ था. और जिस कार में फिल्म अभिनेता मुश्ताक खान को अगवा कर दिल्ली से बिजनौर लाया जा रहा था, उसके पीछे एक अन्य कार में सवार था.

बिजनौर पुलिस ने फिल्म अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण में शामिल पांचवें आरोपी शिवा को भी गिरफ्तार कर लिया है. फिल्म अभिनेता मुश्ताक खान के खाते से निकाले गए 2 लाख 20 हजार रुपयों में से पुलिस ने शिवा से 11 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं, जबकि गिरोह के चार सदस्यों से पुलिस 1 लाख 4 हजार रुपये पहले ही बरामद कर चुकी है.

एसपी सिटी संजीव वाजपेयी के मुताबिक, शिवा वही आरोपी है जिसने अपने साथियों लवी, सार्थक चौधरी, अर्जुन करनावल, अजीम, सबीउद्दीन, शशांक, आकाश उर्फ ​​गोला, शुभम और अंकित पहाड़ी के साथ मिलकर 20 नवंबर को फ्लाइट से दिल्ली आए फिल्म अभिनेता मुश्ताक खान को दो गाड़ियों में अगवा किया था. जिसमें उन्होंने फिल्म अभिनेता मुश्ताक खान को दिल्ली बॉर्डर पर एक शिकंजी की दुकान से अपनी गाड़ी में बैठाकर अपहरण कर लिया था.

मुश्ताक खान को स्कार्पियो गाड़ी में बैठाया गया जो लवी की है, जबकि एक स्विफ्ट कार किराए पर ली गई थी. शिव उस स्विफ्ट कार में अपने अन्य साथियों के साथ मौजूद था और इसके बाद इस फिल्म अभिनेता को अगवा करने के बाद वे उसे बिजनौर में नया बस्ती स्थित लवी के घर ले आए और वहां पर उसे बंधक बनाकर रखा.

इस मामले में पुलिस ने 14 दिसंबर को चार आरोपियों सार्थक चौधरी, अजीम, सबीउद्दीन और शशांक को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि आज सर्विलांस के आधार पर पांचवें आरोपी शिवा को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि पुलिस अभी भी इस मामले में शामिल मुख्य आरोपी लवी और उसके तीन अन्य साथियों की तलाश कर रही है.

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...