21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यकुमार विश्वास का एक और नया बयान... बाबा रामदेव और उनकी कंपनी...

कुमार विश्वास का एक और नया बयान… बाबा रामदेव और उनकी कंपनी के लिए क्या कह गए?

Published on

मेरठ

कवि और कथावाचक कुमार विश्वास का अप्रत्यक्ष तौर पर सोनाक्षी सिन्हा पर तंज कसते हुए वीडियो पर जारी विवाद अभी ठंडा नहीं पड़ा है। इसी बीच विश्वास का एक और बयान वायरल हो रहा है। मेरठ में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बाबा रामदेव और उनके प्रोडक्ट पर निशाना साधते हुए चुटकी ली है।

कुमार विश्वास ने नाम लिए बगैर योगगुरू पर निशाना साधते हुए कहा,’नवरात्रि में मैंने उनका नमक खरीदा। वो अपना प्रोडक्ट ऐसे बेचते हैं कि नहीं खरीदो तो सनातन धर्म से उसी दिन इस्तीफा। कुमार विश्वास आगे कहते हैं कि उस नमक पर ऐसी इबारत लिखी हुई थी कि इस्लामुद्दीन भी खरीद ले। उसके ऊपर लिखा हुआ था कि 25 लाख साल पुराने हिमालय से निकाला हुआ नमक।

कवि विश्वास ने कहा कि आदमी तो भावुक हो जाता है। वह चित्र बनाने लग जाता है कि बाबा कैसे चढ़ा होगा धोती ऊपर करके। कैसे फावड़े ने नमक निकाला होगा। बालकृष्ण जी टोकरी लेकर पीछे खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि नीचे कि लाइन जो लिखी हुई थी वह और भी कमाल। नीचे लिखा था, एक्सपायरी डेट 7 फरवरी। ऐसा लग रहा है कि बिल्कुल टाइम पर निकाल लाए बाबा, वरना पड़े-पड़े सड़ जाता।

सोशल मीडिया पर कुमार विश्वास की तरफ से इस टिप्पणी के बाद मिले-जुले कॉमेंट आ रहे हैं। कोई विश्वास को कुंठित और तालियों के लिए कुछ भी कहने वाला बताता है तो कोई उनकी निडरता की तारीफ करते हुए कह रहा है कि सच्चाई किसी को बर्दाश्त नहीं होती है।

पहले सोनाक्षी सिन्हा पर वार
इससे पहले मेरठ के इसि कवि सम्मेलन के दौरान कुमार विश्वास ने कहा कि अपने बच्चों को सीताजी की बहनों के बारे में बताएं। भगवान राम के भाइयों के नाम याद कराएं। संकेत के माध्यम से एक बात कह रहा हूं, जो समझ जाएं वो ताली बजाएं। आगे विश्वास ने कहा कि ऐसा ना हो जाए कि आपके घर का नाम तो ‘रामायण’ हो और आपके घर की श्रीलक्ष्मी को कोई और लेकर चला जाए।

कवि विश्वास के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन देखने को मिला। इसे लेकर विश्वास के प्रति यूजर नाराजगी जता रहे हैं। गौरतलब है कि शत्रुघ्न सिन्हा के घर का नाम ‘रामायण’ है। उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ शादी की है। ऐसा माना जा रहा है कि विश्वास ने यह टिप्पणी शत्रुघ्न और सोनाक्षी को लेकर की है।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...