8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यमाफी मांगें नहीं तो... DM की टोपी 'भाजपाई' बता सपा ने करा...

माफी मांगें नहीं तो… DM की टोपी ‘भाजपाई’ बता सपा ने करा ली अपनी फजीहत

Published on

लखनऊ

समाजवादी पार्टी की मीडिया सेल की ओर से सोमवार को महोबा के डीएम का फोटो ट्वीट किया गया। इसमें डीएम मनोज कुमार सिंह केसरिया रंग की टोपी पहने हैं। ट्वीट में आरोप लगाया गया कि सरकारी अधिकारी होते हुए डीएम महोबा ने बीजेपी की टोपी पहनी है। साथ ही तंज भी किया आपने भाजपा को टोपी पहनाई या भाजपाइयों ने आपको? इसके जवाब में डीएम महोबा की ओर से सफाई दी गई कि यह जैनों के क्षमावाणी महोत्‍सव के दौरान की फोटो है और टोपी भी वही जो जैन धर्मावलंबियों ने पहनी थी, किसी राजनीतिक पार्टी की टोपी नहीं है।

सपा की मीडिया सेल की ओर से सोमवार को दो ट्वीट हुए थे। पहले ट्वीट में डीएम महोबा का केसरिया रंग की टोपी पहने फोटो है और साथ में लिखा है: ये @DmMahoba हैं! ये भाजपाई टोपी पहने हुए हैं, अब तक तो सुना ही था कि योगीराज में प्रशासनिक अधिकारी सत्ताधारी दल के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं लेकिन आधिकारिक रूप से नौकरी के दौरान भाजपाई एजेंट बने इन्हें जनता भी देख ले, संविधान की गरिमा हुई तार तार, डीएम भाजपा ज्वाइन की सरकार?’

‘आपने भाजपाइयों को पहनाई या…’
एक दूसरे ट्वीट में सपा मीडिया की ओर से ट्वीट में लिखा गया- वैसे
@DmMahoba आपकी टोपी सबसे अलग लग रही है ,आपने भाजपाइयों को पहनाई थी? या भाजपाइयों ने आपको? इस तस्वीर में ज्यादातर BJP नेताओं की मौजूदगी है, अब आप भाजपाइयों के संग रहकर भाजपाई टोपी पहनकर फोटो खिंचवाएंगे तो लोग आपको भाजपाई ही समझेंगे? जनता के साथ रहिए, BJP नेताओं के संग नहीं।

महोबा पुलिस को दिए निर्देश
सपा की ओर से इस आरोप के खिलाफ डीएम ने प्रशासनिक और व्‍यक्तिगत स्‍तर पर मोर्चा खोला है। डीएम महोबा के ट्विटर हैंडल से कहा गया, यह फोटो दिगंबर जैन समाज द्वारा आयोजित क्षमावाणी महोत्‍सव का है। जिलाधिकारी ने किसी राजनीतिक पार्टी की टोपी नहीं पहनी है। ट्वीट में आगे महोबा पुलिस को उचित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है।

डीएम ने दी यह सफाई
खुद डीएम मनोज कुमार सिंह ने ट्वीट किया, अगर सपा मीडिया सेल बिना शर्त माफी नहीं मांगती तो व्‍यक्तिगत स्‍तर पर फेक न्‍यूज फैलाने और छवि बिगाड़ने के आरोप में केस करूंगा। यह फोटो जैन समुदाय के क्षमावाणी महोत्‍सव का नहीं है। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान मैंने कोई राजनीतिक टोपी नहीं पहनी। अपनी बात के समर्थन में डीएम ने कई और फोटो ट्वीट करते हुए लिखा था कि जो टोपी पहनी है उसका किसी राजनीतिक दल से कोई वास्‍ता नहीं है। फोटो में देख सकते हैं कि दूसरे श्रद्धालुओं ने भी इसे पहना है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...