12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्य'फर्जी वोट' पर घिरे अरविंद केजरीवाल, बीजेपी ने पटना में दर्ज कराई...

‘फर्जी वोट’ पर घिरे अरविंद केजरीवाल, बीजेपी ने पटना में दर्ज कराई शिकायत

Published on

पटना

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक बयान पर खूब बवाल मचा है। केजरीवाल ने नए वोटरों को लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों पर निशाना साधा था। इसके बाद बीजेपी नेता कृष्ण सिंह कल्लू ने उनके खिलाफ पटना के गांधी मैदान थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल केजरीवाल गुरुवार को मीडिया से बातचीत में नए वोटरों के बारे में सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि ’15 दिसंबर से 8 जनवरी तक 13 हजार नए वोट बनवाने के लिए आवेदन किए गए। जबकि नई दिल्ली एक लाख वोटों की विधानसभा है, उसमें 13 हजार नए लोग कहां से आ गए? पिछले 15 दिनों में 13 हजार नए वोट बनवाने के लिए एप्लिकेशन किए गए हैं। जाहिर तौर पर ये लोग (बीजेपी वाले) उत्तर प्रदेश और बिहार से लाकर फर्जी वोट बनवा रहे हैं।’

पटना के गांधी मैदान थाने में केजरीवाल के खिलाफ शिकायत
केजरीवाल के इस बयान पर बीजेपी नेता कृष्ण सिंह कल्लू ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने 10 जनवरी 2025 को पटना के गांधी मैदान थाने में केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। कल्लू ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल ने बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। यह बहुत ही गलत है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने गांधी मैदान थाने में केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है और उचित कार्रवाई की मांग की है। केजरीवाल ने हमें गाली दी है। मैं न्यायालय से आग्रह करूंगा कि उन्हें जेल भेजा जाए।’ कल्लू ने केजरीवाल के बयान को बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों का अपमान बताया।

केजरीवाल जी आपको कुर्सी तक पहुंचने में इन्हीं लोगों का योगदान: जेडीयू
केजरीवाल के बयान से बिहार की राजनीति गरमा गई है। एनडीए नेताओं ने एक के बाद एक प्रतिक्रियाएं दी हैं। जेडीयू नेता और मंत्री अशोक चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा, ‘अरविंद केजरीवाल जी, आपकी राजनीति का आधार यूपी और बिहार के मेहनती लोगों का पसीना रहा है, जिनके वोट से आप मुख्यमंत्री बने थे! लेकिन अब जब दिल्ली में चुनावी पारा चढ़ा है, तो आप बिहार और यूपी के लोगों के प्रति अपने कटु शब्दों से नफरत फैलाने में लगे हैं! याद रखें, दिल्ली के विकास में, आपको कुर्सी तक पहुंचने में बिहारवासियों का बड़ा योगदान है।’

चौधरी ने आगे लिखा, ‘अब यह बंद कीजिए, इन राज्यों के मेहनतकश नागरिकों को नीचा दिखाने और क्षेत्रवाद की राजनीति करने की आपकी हरकतें अब नहीं चलेंगी! बिहार और यूपी के सम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए! आपको तुरंत सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए!’

यह पूरा विवाद दिल्ली में नए वोटरों की संख्या को लेकर शुरू हुआ। केजरीवाल ने इस पर सवाल उठाते हुए उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों पर निशाना साधा। इससे बिहार में राजनीतिक बवाल मच गया। बीजेपी नेता ने केजरीवाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जेडीयू नेता ने भी केजरीवाल की कड़ी आलोचना की है और उनसे माफी मांगने को कहा है। यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...