14 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeराज्यपाकिस्तान को बेनकाब करने वाले डेलिगेशन में गौरव गोगोई का नाम देख...

पाकिस्तान को बेनकाब करने वाले डेलिगेशन में गौरव गोगोई का नाम देख भड़के असम CM

Published on

गुवाहाटी

विदेश में भारत के पक्ष को मजबूती से रखने और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को बेनकाब करने के लिए अगले सप्ताह से विभिन्न देशों का दौरा करने वाले प्रतिनिधिमंडल तैयार किया गया है। कांग्रेस ने इसके लिए अपने चार नेताओं आनंद शर्मा, गौरव गोगोई, सैयद नासिर हुसैन और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का नाम दिया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू को पत्र लिखकर ये नाम दिए। हालांकि इन नामों को लेकर विवाद शुरू हो गया है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने लिस्ट में दिए गए नामों में से गौरव गोगोई के नाम पर आपत्ति की है। उन्होंने फिर से गौरव गोगोई की पत्नी के पाकिस्तान लिंक और खुद गौरव गोगोई के पाकिस्तान में रुकने का मामला उठाया है।

जयराम रमेश ने किया पोस्ट
जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘कल सुबह संसदीय कार्य मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता से बात की। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को लेकर भारत के रुख को समझाने के लिए विदेश भेजे जाने वाले प्रतिनिधिमंडलों के लिए चार सांसदों के नाम प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था।’ उन्होंने कहा कि दोपहर को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसदीय कार्य मंत्री को कांग्रेस की ओर से चार नाम देते हुए पत्र लिखा। राहुल गांधी ने प्रतिनिधिमंडल के लिए आनंद शर्मा, गौरव गोगोई, सैयद नासिर हुसैन और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का नाम दिया है।

हिमंत बिस्व सरमा ने दिया जवाब
इसी पोस्ट के जवाब में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लिखा, ‘सूची में नामित सांसदों में से एक (असम से) ने पाकिस्तान में अपने लंबे समय तक रहने से इनकार नहीं किया है। कथित तौर पर दो सप्ताह तक वह वहां रहे। विश्वसनीय दस्तावेजों से पता चलता है कि गौरव गोगोई की पत्नी भारत में काम करते हुए पाकिस्तान स्थित एक NGO से वेतन ले रही थी। राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में और पार्टी राजनीति से परे, मैं लोकसभा के नेता राहुल गांधी से आग्रह करता हूं कि इस व्यक्ति को ऐसे संवेदनशील और रणनीतिक काम में शामिल न करें।’

हिमंत बिस्व सरमा का आरोप
दरअसल यह सांसद और कोई नहीं बल्कि गौरव गोगोई हैं। हिमंत का दावा है कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तानी सेना के साथ अच्छे संबंध हैं। कोलबर्न ने भारत और पाकिस्तान के बीच 19 बार यात्रा की थी और पड़ोसी देश में पाकिस्तानी सेना के अधिकारी उनके साथ रहे।

‘पाकिस्तान में 15 दिन क्या कर रहे थे गौरव गोगोई?’
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने आरोप लगाया उन्होंने पाकिस्तान में काम किया और फिर एक गैर-सरकारी संगठन में काम करने के लिए दिल्ली आईं, लेकिन उन्हें पाकिस्तान से वेतन मिलता रहा। शर्मा ने दावा किया कि गोगोई ने भी आधिकारिक नहीं बल्कि व्यक्तिगत तौर पर पाकिस्तान का दौरा किया और वहां 15 दिन तक रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी (गोगोई) पत्नी साथ गई थीं, लेकिन वह सात दिन बाद वापस आ गईं, जबकि गोगोई सात दिन और वहीं ठहरे। उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने 15 दिनों तक पाकिस्तान में क्या किया। उन्होंने मांग की है कि पता लगाया जाना चाहिए कि उन्होंने पाकिस्तान में क्या किया और क्या उन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उनकी सेना की मदद की। यह यात्रा क्यों हुई इसे प्रमाणित किया जाना चाहिए।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...