19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्यअयोध्या: राम मंदिर के पुजारियों की ड्रेस भगवा से पीली हुई, मोबाइल...

अयोध्या: राम मंदिर के पुजारियों की ड्रेस भगवा से पीली हुई, मोबाइल ले जाने पर भी बैन,

Published on

अयोध्या ,

अयोध्या के राम मंदिर की व्यवस्था में बदलाव हुआ है. अब मंदिर के पुजारियों की ड्रेस बदल गई है. पुजारियों की ड्रेस अब भगवा से पीली हो गई है. इसके अलावा मंदिर में मोबाइल ले जाने पर भी बैन लगा दिया गया है. इसके अलावा और भी कई नियम बदले गए हैं. आइए जानते हैं विस्तार से…

राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों के अनुसार, रामलला के मंदिर के पुजारियों की पोशाक में बदलाव हुआ है और उनके मंदिर में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. अभी तक गर्भगृह में पुजारी भगवा वस्त्र में दिखते थे. वे भगवा पगड़ी, भगवा कुर्ता और धोती पहनते थे. लेकिन अब पुजारियों ने उसी रंग के कुर्ते और पगड़ी के साथ पीली (पीतांबरी) धोती पहनना शुरू कर दिया है.

मंदिर अधिकारियों के मुताबिक, नया ड्रेस कोड 1 जुलाई से लागू हो गया है. नए पुजारियों को पीली पगड़ी बांधने का प्रशिक्षण दिया गया है. ‘चौबंदी’ कुर्ते में बटन नहीं होते और इसे बांधने के लिए धागे का इस्तेमाल किया जाता है. पीले रंग की ‘धोती’, सूती कपड़े का एक टुकड़ा, कमर के चारों ओर बांधा जाता है जो टखनों तक पैरों को ढकता है.

मालूम हो कि राम मंदिर में एक मुख्य पुजारी के साथ चार सहायक पुजारी हैं. प्रत्येक सहायक पुजारी के साथ पांच प्रशिक्षु पुजारी भी रखे गए हैं. इन पुजारियों की प्रत्येक टीम सुबह 3.30 बजे से रात 11 बजे के बीच पांच घंटे की शिफ्ट में अपनी सेवाएं देती है. पुजारियों के भी मंदिर में मोबाइल फोन ले जाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है.

गौरतलब हो कि भारतीय धर्म में पीले रंग का विशेष महत्व है. शुभ कामों में पीला और भगवा रंग का ही इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में अब राम मंदिर के पुजारी भी पीले वस्त्रों में नजर आएंगे. इस नए ड्रेस कोड के लिए पुजारियों को विशेष ट्रेनिंग भी दी गई है.बता दें कि 5 अगस्त को जब राम मंदिर का भूमिपूजन/शिलान्यास किया गया था, तब पीएम मोदी ने भी पीले रंग का ही कुर्ता पहना था. हालांकि, वहां मौजूद पुजारी भगवे रंग के वस्त्र में मौजूद थे.

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...