22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्य'आयुष्मान योजना घोटाला' : ख्याति अस्पताल के मालिक कार्तिक पटेल को क्राइम...

‘आयुष्मान योजना घोटाला’ : ख्याति अस्पताल के मालिक कार्तिक पटेल को क्राइम ब्रांच ने किया अरेस्ट

Published on

अहमदाबाद

गुजरात के अहमदाबाद में हुए ख्याति अस्पताल कांड में पुलिस मालिक कार्तिक पटेल को अरेस्ट कर लिया है। क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार की देर रात जैसे ही कार्तिक पटेल अहमदाबाद हवाई अड्‌डे पर उतारा वैसे ही क्राइम ब्रांच में उसे अरेस्ट कर लिया। ख्याति अस्पताल में दो मरीजों की जबरन PMJAY योजना के तहत एंजियोप्लास्टी करने के बाद मौत हो गई थी। इस घटना के बाद कार्तिक पटेल दुबई भाग गया था। इसके बाद अहमदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच उसे ट्रैक कर रही रही थी।

जबरन किया था हार्ट का इलाज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी आयुष्मान योजना में गरीबों को मिलने वाली मुफ्त इलाज की रकम हासिल करने के लिए अहमदाबाद की ख्याति अस्पताल में फर्जीवाड़ा सामने आया था। इसमें निजी अस्पताल ने 19 लोगों के ह्दय का इलाज किया। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने तमाम प्रक्रिया का पालन भी नहीं किया। सर्वनिदान रोग कैंप के विज्ञापन के बाद अस्पताल लाए गए लोगों की जरूरत नहीं होने पर एंजियोग्राफी के बाद एंजियोप्लास्टी कर दी थी। इसमें दो की मौत हो गई थी। पुलिस की जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया था। इसके बाद राज्य सरकार को पीएमजेएवाई योजना के नियमों में बदलाव करना पड़ा था।

दो महीने से था फरार
ख्याति अस्पताल का मालिक कार्तिक पटेल पिछले दो महीने से फरार था। जब उसे गिरफ्तार करने के बाद मीडिया के सामने पेश किया तो उसने कान पकड़कर माफी मांगी। सूत्रों की मिली जानकारी में सामने आया है कि पिछले घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए दुबई भाग गया था। इसके बाद दो महीने से अलग अलग देशों में भटक रहा था। उसे उम्मीद थी कि उसे गुजरात की कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल जाएगी। जब उसके सारे प्रयास निष्फल हो गए तो कोई उपाय नहीं बचा था। कार्तिक पटेल पर पुलिस के दबाव के बाद उसे अहमदाबाद वापस लौटना पड़ा।

खत्म हो रहा सैकड़ों करोड़ का कारोबार
पुलिस सूत्रों के अनुसार चौतरफा दबाव और कोर्ट से अग्रिम जमानत नहीं मिलने पर उसके सामने कोई चारा नहीं बचा था। वह कोई परमानेंट सेटलमेंट करके थोड़े ही भागा था। उसका यहां सैंकड़ो करोड़ों का कारोबार भी तो बर्बाद हो रहा था। उसे लगता था कि चार्जशीट फ़ाइल होने के बाद रेग्युलर बेल तो मिल ही जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अहमदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मामले को टाइट रखा। इस केस में जब वह भागा था तब वह केस में सस्पेक्ट था लेकिन जब लौटा आयुष्मान भारत योजना के घोटाले का मुख्य आरोपी बन चुका है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this