5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यआजम खां को पड़ा हार्ट अटैक, दिल की समस्या के बाद डले...

आजम खां को पड़ा हार्ट अटैक, दिल की समस्या के बाद डले दो स्टेंट

Published on

रामपुर

सपा के वरिष्ठ नेता एवं शहर विधायक मोहम्मद आजम खां को हार्ट अटैक पड़ गया है। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एंजियोग्राफी के बाद डाक्टरों ने उन्हें स्टंट डाला है। फिलहाल, उनकी हालत में सुधार है लेकिन विशेषज्ञों की निगरानी में सीसीयू में एडमिट हैं। आजम खां के करीबियों के मुताबिक उन्हें दो दिन पहले सोमवार को अचानक पसीना आया और सांस लेने में तकलीफ हुई थी।

आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने बताया कि सोमवार की रात में तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली ले जाया गया था। वहां सर गंगाराम अस्पताल में उनके चैकअप हुए तो पता चला कि आजम खां को हार्ट अटैक हुआ था। मंगलवार की सुबह में एंजियोग्राफी करायी गई जिसमें पता चला कि उनकी दिल की एक नस में ब्लॉकेज है। जिसके बाद डॉक्टरों की एक टीम ने मंगलवार को आजम खां के दिल की एंजयोप्लास्टी कर एक स्टंट डाला है। अभी आजम खां डॉक्टरों की निगरानी में सीसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

गौरतल हो कि आजम खां के खिलाफ एक और केस दर्ज कर लिया गया है। नया मुकदमा वादी को गवाही देने से रोकने के लिए धमकाने का दर्ज हुआ है। यूपी पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मामले की विवेचना भी शुरू कर दी है। रामपुर के बेरियान मुहल्ले के नन्हे ने शिकायत दर्ज करवाई जिसकी रिपोर्ट में कहा है कि वह एक मुकदमे में वादी है, जिसमें आजम खां भी आरोपित है। इस मामले में 17 अगस्त को अदालत में सुनवाई हुई है।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...