10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ अग्निकांड में जलकर खाक हो गईं बाबा की दुर्लभ पुस्तकें, कैश...

महाकुंभ अग्निकांड में जलकर खाक हो गईं बाबा की दुर्लभ पुस्तकें, कैश भी नहीं बचा पाए, दर्द किया बयां

Published on

प्रयागराज,

यूपी के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी आग पर काबू पा लिया गया है. रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे ये आग मेला क्षेत्र के सेक्टर 19 में लगी थी जिसमें कई टेंट जलकर खाक हो गए. आग लगने की इस घटना की वजह से कई संन्यासियों के कपड़े और अन्य सामान भी आग में स्वाहा हो गए.

जल कर राख हो गईं बाबा की दुर्लभ पुस्तकें
आग लगने की घटना को लेकर एक दिन पहले कर्नाटक के मैसूर से महाकुंभ में आए निर्मल बाबा ने बताया कि उनके बैंक की डायरी (पासबुक), अहम दस्तावेज, कैश और खाने-पीने का सामान जलकर खाक हो गया.

निर्मल बाबा ने कहा कि उनकी बहुमूल्य और दुर्लभ किताबें, साधना यंत्र, ज्योतिष पुस्तक, कंबल और वस्त्र जल गए. निर्मल बाबा ने कहा कि उन्हें अभी प्रशासन से किसी तरह की मदद नहीं मिली है और वो अपनी वैदिक साधना नहीं कर पा रहे हैं जिसके लिए वो यहां आए हैं.

उन्होंने कहा कि मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है, इतना आत्मबल है कि मैं कहीं भी रह सकता हूं. उन्होंने कहा कि जिनसे मुझे संपर्क करना था उनके कार्ड्स जल गए जिससे मुझे अब दिक्कत हो रही है.

सिलेंडर विस्फोट से भड़की थी आग
बता दें कि महाकुंभ मेले के सेक्टर-19 में सिलेंडर विस्फोट के कारण ये भीषण आग लगी थी जिससे 18 टेंट जलकर खाक हो गए. इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन घटना ने मेले में हड़कंप मचा दिया.

दोपहर लगभग 4 बजे सिलेंडर फटने से आग भड़की, जिसके बाद चारों तरफ घने धुएं का गुबार छा गया. पास के अखाड़ों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this