9.2 C
London
Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यUP : बब्बन सिंह की बढ़ीं मुश्किलें? डांसर संग BJP नेता की...

UP : बब्बन सिंह की बढ़ीं मुश्किलें? डांसर संग BJP नेता की अश्लील हरकत वाले वीडियो पर पूर्व IPS ने भी खोला मोर्चा

Published on

बलिया

उत्तर प्रदेश के बलिया में भाजपा नेता और रसड़ा चीनी मिल के चेयरमैन बब्बन सिंह रघुवंशी मुश्किल में घिसते नजर आ रहे हैं। विवाह समारोह में एक डांसर के साथ कथित अश्लील वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से वह चर्चा में हैं। खुद को योगी सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह का रिश्तेदार बताने वाले बब्बन ने खुद को बेकसूर बताया है। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व IPS ऑफिसर अमिताभ ठाकुर ने इस प्रकरण की जांच के लिए एसपी को प्रार्थनापत्र लिखने के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ से भी अपील की है।

अमिताभ ठाकुर ने बब्बन की घिनौनी हरकत करार देते हुए एसपी बलिया से तत्काल एफआईआर दर्ज कराते हुए इस पूरे प्रकरण में निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से वीडियो की सत्यता की जांच कराते हुए इसके सही पाए जाने पर बब्बन सिंह को सहकारी चीनी मिल रसड़ा के सरकारी पद से तत्काल बर्खास्त किए जाने की मांग की है।

वहीं बब्बन ने इस वीडियो को छवि खराब करने के लिए साजिश रची गई करार दिया। उन्होंने बताया कि मैं बिहार में एक बारात में गया था। वहां बीजेपी विधायक केतकी सिंह के पति के साथ कुछ लोग भी वहां मौजूद थे। ये हमारी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ये फर्जी वीडियो है, जिसे मेरी छवि खराब करने के लिए बनाया गया है।

वायरल वीडियो में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ अश्लील हरकत करते नजर आ रहे बब्बन ने कहा- मेरी उम्र 70 साल है और ऐसा काम नहीं कर सकता हूं। मेरी छवि बिल्‍कुल बेदाग रही है। इस मामले में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करने जा रहे हैं। बलिया के जिला अध्‍यक्ष के चुनाव को लेकर ये गंदा खेल रचा जा रहा है। मैं इस शादी में गया जरूर था और डांस गर्ल को पैसे भी दिये थे। लेकिन मैंने उसके साथ कोई अश्‍लील हरकत नहीं की। ये पूरी तरह से फर्जी वीडियो है।

रसड़ा चीनी मिल के चेयरमैन बब्बन सिंह ने दावा किया कि वह उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के रिश्तेदार हैं और बीजेपी ने उन्हें बांसडीह विधानसभा से चुनाव भी लड़ाया था। उनकी राजनीतिक उपलब्धियों को धूमिल करने के लिए बांसडीह विधायक केतकी सिंह के समर्थकों ने यह गलत वीडियो वायरल किया है। उन्होंने कहा कि वह पुलिस अधीक्षक से मिलकर इसकी शिकायत करूंगा।

बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने बब्बन सिंह के आरोपों का खंडन किया। कहा कि बब्बन सिंह उनके पिता की उम्र के हैं। उनके आरोपों की उन्हें जानकारी नहीं। जनता ने उन्हें विकास के लिए चुना है। वह इस तरह की साजिश में शामिल नहीं हैं। वीडियो में क्या है, यह भी वह नहीं जानती हैं, लेकिन कोई जबरदस्ती वीडियो नहीं बना सकता। बब्बन सिंह के बारे में सभी जानते हैं कि वो क्या बोलते और करते हैं।

Latest articles

जम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह, गृहस्थी के लिए मिलेगी 50 हजार की सामग्री

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जम्बूरी मैदान, आनंद नगर में आगामी 20...

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...