17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यगोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया,56 भोग लगाए,विधायक,नपाध्यक्ष भी शामिल हुए

गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया,56 भोग लगाए,विधायक,नपाध्यक्ष भी शामिल हुए

Published on

बडवाह।

कवर कालोनी स्थित पूजा गार्डन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन कथा व्यास आचार्य पंडित चंद्र प्रकाश शास्त्री ने गोवर्धन पूजन के साथ गोवर्धन के संबंध में अपनी बात रखते हुए कहा कि भगवान इन्द्र जब प्रकोप में थे तब उन्होंने वर्षा करके कहर बरपाया। चारों ओर हाहाकार मच गई। गांव जलमग्न होने लगे तब भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उंगली पर उठा लिया। इससे गांव के सभी लोग गोवर्धन पर्वत के नीचे आ गए और वहां शरण ली|

भगवान श्रीकृष्ण ने इन्द्र का मान नष्ट करके गिर्राज पूजा कराई थी। तब सभी बृजवासियों ने गोवर्धन पहुंचकर गोवर्धन पर्वत का पूजन किया और 56 भोग लगाया। मामाजी सोनी परिवार की और से आयोजित श्रीमद भागवत कथा के पाचवें दिन छप्पन भोग भी लगाया गया। इस असवर पर विधायक सचिन बिरला,नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता,भाजपा जिला महामंत्री महीम ठाकुर,भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष अंकित गुप्ता,पार्षद गणेश पटेल भी पहुंचे थे।

यह भी पढ़िए:सतना में शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोका, कांग्रेस नेताओं ने उठाई किसानों की समस्या

सभी जनप्रतिनिधियों ने व्यासपीठ के दर्शन किए। यहां पर विधायक, नपाध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। कथावाचक पंडित चंद्र प्रकाश शास्त्री ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदीजी कि तारीफ करते हुए कहा कि पहली बार ऐसे प्रधानमंत्री मिले है,जिन्होंने राम मंदिर का निर्माण करके रामजी को वापस उसी स्थान पर विराजित करवाया है। बड़ी संख्या में भक्त भजनों पर खूब थिरके,अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

Latest articles

आईएलओ सम्मेलन से लौटे डॉ. विराट जायसवाल से मिले ऐबू-निफ्टू पदाधिकारी, वेज रिवीजन और श्रमिक हितों पर बनी रणनीति

​भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व...

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...

​ताजिंदर गुप्ता को भेल के निदेशक (HR) का अतिरिक्त प्रभार मिला

नई दिल्ली। भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...