6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यबरेली: डांस करते-करते आई मौत, बर्थडे पार्टी में गिरा तो फिर उठा...

बरेली: डांस करते-करते आई मौत, बर्थडे पार्टी में गिरा तो फिर उठा नहीं

Published on

बरेली,

बरेली में एक शख्स डीजे पर डांस करते-करते अचानक बेहोश हो जाता है. फिर उसको होश में लाने के तमाम प्रयास किए जाते हैं. लेकिन कोई सफलता नहीं मिलती. इसके बाद पार्टी में मौजूद लोग अचेत हालत में उसे अस्पताल ले गए. लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं. मृतक अपने दोस्त के बर्थडे सेलिब्रेशन में आया था. अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है.

जानकारी के मुताबिक, भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) में पदस्थ लैब टेक्निशियन प्रभात प्रेमी (45 साल) अपने दोस्त विशाल उर्फ मनीष के बर्थडे सेलिब्रेशन में आए हुए थे. यह बर्थडे पार्टी शहर के एक होटल में आयोजित की गई थी. जश्न के दौरान प्रभात डीजे की धुनों पर थिरकने लगे. इस दौरान पार्टी में मौजूद लोग उनके डांस का वीडियो बना रहे थे और उनका उत्साह बढ़ा रहे थे. इस बीच प्रभात अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गए.

यह देख तुरंत कुर्सियों से उठकर लोग नजदीक आए और गश खाकर गिरे प्रभात को उठाने की कोशिश करने लगे. लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली. तभी पार्टी में मौजूद डॉ. विनोद पगरानी ने प्रभात को कार्डिएक प्रेशर दिया. साथ ही मुंह से सांस (CPR) देने की भी कोशिश की, लेकिन नतीजा सिफर रहा. इसके बाद आनन फानन में प्रभात को खुशलोक हॉस्पिटल भेजा गया, लेकिन वहां भी डॉक्टरों की काफी कोशिश के बाद भी उनकी सांस नहीं लौटी. यानी डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

वीडियो आया सामने
बर्थडे पार्टी के सामने आए एक वीडियो में प्रभात मस्ती से डांस करते नजर आ रहे हैं. 1 मिनट 32 सेकंड के वीडियो में 1:24 मिनट तक उनके चेहरे पर कोई थकान या सिकन तक नहीं दिखी, लेकिन 1:25वें मिनट पर उनके कदम लड़खड़ा जाते हैं और वह धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ते हैं. पार्टी में शामिल दूसरे लोग और दोस्त उन्हें उठाने की भी कोशिश करते हैं. पानी के छींटे मारते हैं, लेकिन वह होश में नहीं आते. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था.

 

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...