14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यताप्ती नदी संरक्षण हेतु युवाओं का संकल्प: बारहलिंगम घाट पर चला सफाई...

ताप्ती नदी संरक्षण हेतु युवाओं का संकल्प: बारहलिंगम घाट पर चला सफाई अभियान

Published on

बैतूल।

ताप्ती नदी की अविरलता और निर्मलता बनाए रखने के उद्देश्य से ताप्ती समग्र फाउंडेशन के युवाओं ने शुक्रवार को बारहलिंग घाट पर नदी सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में बैतूल जिले के 15 ग्रामों से आए युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नदी संरक्षण का संकल्प लिया।

सुबह के समय अलग-अलग ग्रामों से बनी युवा टोली घाट पर एकत्रित हुई और संगठित रूप से नदी सफाई अभियान की शुरुआत की।

सफाई अभियान के उपरांत युवाओं के लिए एक विशेष सत्र “नदी से संवाद” आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं ने प्रकृति के साथ अपने संबंधों को समझने और नदियों के प्रति जिम्मेदार व्यवहार पर विचार किया।
वक्ताओं ने बताया कि जल “तरल ब्रह्म” है और यह जीवन का आधार है, इसलिए इसका संरक्षण हर व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है।

यह भी पढ़िए: बीएचईएल झांसी में गाँधी जयंती समारोह का आयोजन

कार्यक्रम के सत्रों में श्री पुष्पक देशमुख एवं श्री नवीन बोड़खे ने युवाओं से संवाद करते हुए पंचतत्व का महत्व, पर्यावरण संरक्षण के उपाय, और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव के माध्यम से प्रकृति के साथ संतुलन बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में राजेश दुबे (तहसीलदार प्रभातपट्टन), समाजसेवी नरेश फाटे, मोहित गर्ग एवं दिनेश मस्की उपस्थित रहे। 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this