बदायूं:
उत्तर प्रदेश के बदायूं में शुक्रवार देर शाम बड़ा हादसा हुआ है। जिले के उसावां थाना क्षेत्र गांव नगरिया चिकन में एक मकान में रखी आतिशबाजी के ढेर में विस्फोट हो गया। तेज धमाके के साथ हुए विस्फोट में पूरा मकान गिर गया। धमका इतना तेज था कि आसपास के लोग दशहत में आ गए। बताया जा रहा है कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
सूचना के बाद डीएम निधि श्रीवास्तव और एसएसपी बृजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। वहीं मलबे में दबे लोगों के को निकालने के लिए जेसीबी की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। हालांकि हादसे में गांव के ही रहने वाले राहुल और मनोज की मौके पर ही मौत हो गई है। मलबे में कुछ और लोग दबे होने की आशंका जताई जा रही इसके लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।
