6 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराज्ययूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर बड़ा खुलासा, पहलगाम हमले के बाद केक...

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर बड़ा खुलासा, पहलगाम हमले के बाद केक ले जाने वाले पाकिस्तानी से निकला कनेक्शन-वीडियो

Published on

चंडीगढ़:

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ी गई हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। एनआईए और आईबी की पूछताछ में खुद को बेकसूर बताने वाली ज्योति मल्होत्रा को लेकर अब नय दावा सामने आया है। पहलगाम आतंकी हमले के अगले दिन नई दिल्ली पाकिस्तान हाईकमीशन के एक कर्मचारी को केक ले जाते हुए मीडिया ने कैमरे में कैद किया था। ज्योति मल्होत्रा की तस्वीरें पाकिस्तान उच्चायोग में काम करने वाले इसी कर्मचारी के साथ सामने आई हैं। इनमें वह ज्योति मल्होत्रा को काफी गर्मजोशी से रिसीव करते ले जा रहा है।

शख्स ने मौन धारण कर लिया था
सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि नई दिल्ली के एंबेंसी इलाके में केक ले जाते हुए पकड़े गए शख्स से भी ज्योति मल्होत्रा की जान पहचान थी। गौरतलब हो कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह शख्स पाकिस्तान उच्चायोग में केक ले जा रहा था। तब मीडिया ने उससे काफी सवाल पूछे थे लेकिन उसने पूरी तरह से मौन धारण कर लिया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में वह ज्योति मल्होत्रा के साथ काफी गर्मजोशी से पेश आ रहा है। पहलगाम में 26 टूरिस्ट की मौत के बाद पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारी के हाथों में केक मिलने पर काफी सवाल खड़े हुए थे। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को लांच किया था। जिसके बाद पाकिस्तान से संबंध और बिगड़ गए थे। तीन दिनों के सैन्य संघर्ष के बाद 10 मई को दाेनों देशों के सीजफायर हुआ था।

छह महीने में तीन बार पाकिस्तान
ज्योति मल्होत्रा से जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। इसके बाद उसकी फंडिंग और गैजेट्स की जांच भी की जा रही है। जांच में सामने आया है कि वह 2023 में पाकिस्तान हाई कमीशन के जरिए पाकिस्तान गई थी। पाकिस्तान यात्रा के दौरान ज्योति की मुलाकात पाक हाई कमीशन में कार्यरत कर्मचारी दानिश से हुई। इसके बाद उनकी दानिश से नजदीकी बढ़ गई थी। खुफिया एजेंसियों का दावा है कि इसके बाद उन्होंने पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों से संपर्क बनाए रखा और संवेदनशील सूचनाएं साझा कीं। ज्योति के कुल तीन बार पाकिस्तान जाने की बात सामने आई है।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...