21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यबिहार: 3 बल्ब 1 पंखा, बिल आया 3 करोड़ 7 लाख 77...

बिहार: 3 बल्ब 1 पंखा, बिल आया 3 करोड़ 7 लाख 77 हजार का, बिजली उपभोक्ता को 440 वोल्ट का करंट

Published on

औरंगाबाद:

बिहार में एक बिजली उपभोक्ता को 440 वोल्ट का बिल वाला करंट लगा है। 3 करोड़ 7 लाख 77 हजार रुपए का बिजली बिल आया है। दाउदनगर प्रखंड के मनार पंचायत के ममरेजपुर गांव का मामला है। बिजली के एक उपभोक्ता को बड़ा ही तगड़ा झटका लगा है। ममरेजपुर गांव निवासी उपभोक्ता दीपक कुमार वर्मा ने बताया कि उन्हें कुल 3 करोड़ 7 लाख 77 हजार रुपए का बिजली बिल आया है, वो भी केवल एक माह का। जबकि, उसके घर में मात्र 3 बल्ब और एक पंखे हैं।

बिजली बिल देखते ही उड़े होश
बिजली उपभोक्ता दीपक कुमार वर्मा ने बताया कि इसका खुलासा तो तब हुआ जब मीटर रीडर उनके मीटर की गणना करने आया। मीटर रीडर ने बिल निकाला और बिल देखकर जल्दबाजी में उसे फाड़ डाला। बाद में बिल निकालकर देने की बात कह मीटर रीडर वहां से चला गया। उसे ऐसा करता देख दीपक को कुछ संदेह हुआ। उसने इंटरनेट से बिजली बिल निकाला और जब उसे देखा तो उनके होश उड़ गए।

3 करोड़ 7 लाख 77 हजार का बिल
दीपक ने बताया कि 24 मार्च 2025 को ही दो माह का बकाया 228 रुपए समय से जमा कर दिया था। दीपक का कहना है कि उनका घर अधिकतर समय खाली रहता है। वर्ष 2021 में वहां नया मीटर लगाया गया था। फिर भी करोड़ों रुपए का बिल थमा दिया गया, जो स्पष्ट रूप से व्यवस्थागत खामी को दिखाता है।

ज्यादा बिल के नाम पर वसूली का भी धंधा
उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की गड़बड़ियां पहले भी हुई हैं। मीटर रीडर अक्सर ‘समझौते’ के नाम पर पैसे वसूलते हैं। लोगों ने मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं, विद्युत विभाग के अधिकारी मनोज कुमार सिंह इसे तकनीकी भूल मानते हैं और बताते हैं कि इसे सुधार लिया जाएगा। उपभोक्ता को भयभीत नहीं होने की बात भी उन्होंने कही।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...