4.6 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यबिहार: आकाशीय बिजली और ओला गिरने से अब तक 61 लोगों की...

बिहार: आकाशीय बिजली और ओला गिरने से अब तक 61 लोगों की मौत, नालंदा में सबसे ज्यादा गईं जानें

Published on

पटना,

बिहार में आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 61 लोगों की जान चली गई है. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों की संख्या में और वृद्धि हुई है क्योंकि अलग-अलग जिलों से आंकड़े एकत्रित किए गए हैं.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक ओलावृष्टि और बारिश से संबंधित घटनाओं में 39 लोगों की मौत हुई है, जबकि आकाशीय बिजली गिरने से 22 लोगों की जान गई है. गुरुवार शाम तक 25 मौतों की पुष्टि हो चुकी थी, लेकिन शुक्रवार को आंकड़े बढ़कर 61 तक पहुंच गए.

राज्य में नालंदा ज़िला सबसे ज़्यादा प्रभावित रहा, जहां अकेले 23 लोगों की मौत हुई. इसके अलावा भोजपुर में छह, सीवान, गया, पटना और शेखपुरा में चार-चार, जमुई में तीन, जहानाबाद में दो, और गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, अरवल, दरभंगा, बेगूसराय, सहरसा, कटिहार, लखीसराय, नवादा और भागलपुर में एक-एक मौत की पुष्टि हुई है.

इन प्राकृतिक आपदाओं के कारण कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है. ग्रामीण क्षेत्रों में फसलें नष्ट होने की भी खबरें सामने आई हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार को 4-4 लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. बुधवार को भी बिहार के चार जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई थी.

बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार, साल 2023 में राज्य में कुल 275 लोग आकाशीय बिजली और तूफान से संबंधित घटनाओं में मारे गए थे. उस समय रोहतास (25), गया (21), औरंगाबाद (19), जमुई (17), मधेपुरा और भागलपुर (16-16) सबसे अधिक प्रभावित जिलों में शामिल थे.

सरकार ने आपदा प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों को तेज़ करने का निर्देश दिया है. वहीं, लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है.

 

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...