11.1 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यबिहार: जदयू नेता की आरसीपी सिंह को धमकी, सुपौल आने की कोशिश...

बिहार: जदयू नेता की आरसीपी सिंह को धमकी, सुपौल आने की कोशिश मत करना, नहीं तो…

Published on

सुपौल,

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जारी आरसीपी सिंह की बयानबाजी पर अब जनता दल यूनाइटेड (JDU) की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है. जदयू के जिलाध्यक्ष ने आरसीपी सिंह को सुपौल ना आने की धमकी दी है. जदयू नेता ने कहा है कि अगर आरसीपी सुपौल आते हैं तो उनके साथ बहुत बुरा होगा.

सुपौल के सदर बाजार में शुक्रवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इस बैठक में जदयू के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा, ‘अगर आरसीपी सिंह सुपौल आने की कोशिश करते हैं तो उनके साथ अच्छा नहीं होगा. बैठक में जदयू कार्यकर्ताओं ने जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह की नीतीश के खिलाफ की जा रही बयानबाजी को लेकर उन पर हमला बोला गया. सुपौल के जदयू नेताओं ने आरसीपी सिंह की बयानबाजी का खुलकर विरोध किया.

जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने आरसीपी सिंह की बयानबाजी की भर्त्सना करते हुए धमकी तक दे डाली. बैठक में आरसीपी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया. जदयू कार्यकर्ताओं ने आरसीपी सिंह को चेतावनी देते हुए कहा कि सुपौल बिजेंद्र बाबू और नीतीश कुमार की धरती है. वे लोग सुपौल में बहुमत में हैं, इस कारण सुपौल आने की कोशिश मत करना, नहीं तो बहुत बुरा होगा.

नीतीश पर लगातार हमलावर हैं आरसीपी
दरअसल, जदयू से इस्तीफा देने के बाद से ही अरसीपी लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं. हाल ही में 18 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता लेने के बाद आरसीपी ने नीतीश कुमार पर तंज कसा था. उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार सात जन्म में भी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं.

मालूम हो कि बीजेपी से गठबंधन तोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने दावा किया था कि आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल जाने को लेकर उनकी मंजूरी नहीं थी. केंद्रीय मंत्रिपरिषद में अधिक सीटें मांगे जाने पर बीजेपी ने उस वक्त जेडीयू से कहा था कि वह सिर्फ एक ही मंत्री पद दे सकती है क्योंकि शिव सेना को भी एक ही मंत्री पद दिया गया है. वहीं, नीतीश के इस बयान के बाद आरसीपी ने कहा था कि नीतीश कुमार झूठ बोल रहे हैं. वे नीतीश की सहमति से ही मंत्री बने थे. ललन सिंह को भी इस बारे में जानकारी थी.

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...