20 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यबिहार: नालंदा में 65 लाख की शराब जब्त, भूसा में छिपाकर ले...

बिहार: नालंदा में 65 लाख की शराब जब्त, भूसा में छिपाकर ले जाई जा रही थी वैशाली

Published on

नालंदा

एक कहावत है ‘भूसे के ढेर में सुई ढूंढना’, शायद इसी कहावत के चलते शराब तस्करों ने नए साल से जश्न के लिए धान की भूसी में शराब तस्करी का प्लान बनाया। हालांकि पुलिस ने उनके इरादों पर पानी फेरते हुए भूसे के ढेर में ‘सुई’ ढूंढ निकाली। मामला राज्य के नालांदा जिले से सामने आया है। यहां शराब की अवैध आपूर्ति के प्रयास को नालंदा पुलिस ने नाकाम कर दिया। पुलिस ने एक ट्रक से 65 लाख रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। शराब को ट्रक में बने विशेष तहखाने में छिपाया गया था, जिसे धान की भूसी से ढक दिया गया था।

झारखंड से वैशाली जा रही थी शराब की खेप
डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि चेरो ओपी को सूचना मिली थी कि झारखंड के हजारीबाग से वैशाली जिले के महुआ के लिए शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। इस पर चेरो ओपी अध्यक्ष विकेश कुमार के नेतृत्व में गश्ती दल ने त्वरित कार्रवाई की। बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन एनएच-20 पर खरूआरा मोड़ के पास पुलिस ने नाकाबंदी कर गाड़ियों की चेकिंग शुरू की।

ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, तलाशी में मिला 359 कार्टन शराब
जांच के दौरान हजारीबाग की ओर से आ रहे बिहार नंबर के एक संदिग्ध ट्रक (BR06 GC-5146) को रोका गया। ट्रक ड्राइवर ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। ट्रक की तलाशी लेने पर ऊपर धान की भूसी के नीचे 359 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इनकी कुल मात्रा 3,231 लीटर थी। इसके साथ ही एक फास्ट ट्रैक कार्ड, एक जीपीएस डिवाइस और एक कीपैड मोबाइल भी जब्त किया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से शराब माफियाओं पर चोट
पुलिस की इस कार्रवाई ने शराब माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया। यह बरामदगी न केवल कानून व्यवस्था को मजबूत करने में मदद करेगी, बल्कि नए साल के जश्न के दौरान अवैध गतिविधियों पर भी रोक लगाएगी। नालंदा पुलिस की यह कार्रवाई सराहनीय है।

Latest articles

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...