7.9 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यबिहार: इस्तीफा के साथ नीतीश की पार्टी ऑफिस पर कब्जा! मास्टर से...

बिहार: इस्तीफा के साथ नीतीश की पार्टी ऑफिस पर कब्जा! मास्टर से बन गए ‘मर्द’ मुजाहिद, जानें

Published on

किशनगंज:

क्या बिहार के किशनगंज में जेडीयू ऑफिस पर कब्जा हो गया? नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू बिहार में करीब 20 वर्षों से सत्ता पर काबिज है। करीब 20 साल से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं। फिलहाल, वो जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। बिहार के यूनिट के अध्यक्ष उमेश कुशवाहा हैं। इस दौरान कई नेता नीतीश की पार्टी में आए और गए, मगर पार्टी ऑफिस पर कब्जे की हिमाकत किसी ने नहीं की। लेकिन किशनगंज में ऐसा हुआ है। जेडीयू से इस्तीफा देने के बाद पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद ने नीतीश कुमार और जेडीयू की होर्डिंग्स पर त्रिपाल डलवा दिया। पार्टी ऑफिस से सीएम नीतीश कुमार के सारे फोटो और पोस्टर हटवा दिया। जिला जेडीयू ऑफिस में सिर्फ एक पोस्टर लगाया गया, जिस पर लिखा है कि सीमांचल के मर्द ए मुजाहिद, मास्टर मुजाहिद आलम, पूर्व विधायक कोचाधामन।

किशनगंज में जेडीयू ऑफिस पर कब्जा!
किशनगंज में नीतीश कुमार और जेडीयू के पोस्टर ढंकने के बाद पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद ने जिला ऑफिस में ही प्रेस कॉन्फ्रेस किया। जदयू जिला कार्यालय से नीतीश कुमार के सारे पोस्टर हटा दिए गए। मुजाहिद आलम ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ इस्तीफे की घोषणा की। सीमांचल में जदयू के कद्दावर नेता मास्टर मुजाहिद को माना जाता था। नीतीश कुमार के करीबी माने जाते थे। हालांकि, 2020 विधानसभा चुनाव में हार गए थे।

वक्फ मामले पर जेडीयू से पूर्व विधायक का इस्तीफा
किशनगंज में कोचाधामन के पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने वक्फ एमेंडमेंट एक्ट 2025 के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की है। मुजाहिद आलम पिछले 15 वर्षों से जदयू से जुड़े हुए थे। उन्होंने दिवंगत मोहम्मद तस्लीमुद्दीन के साथ 15 वर्ष पूर्व जदयू की सदस्यता ली थी, उसके बाद लगातार जदयू का सीमांचल में विस्तार करते हुए अपनी पहचान सीमांचल के जदयू के बड़े नेता के रूप में बनाई। जेडीयू ने किशनगंज से मुजाहिद आलम को 2024 लोकसभा चुनाव में टिकट दिया था, वो भी हार गए।

नीतीश का पोस्टर हटाने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस
वक्फ पर जेडीयू के समर्थन से कई नेताओं ने नाराजगी जाहिर की, इसमें से कुछ ने इस्तीफा भी दिया। मगर, मास्टर मुजाहिद आलम तो पार्टी ऑफिस पर ही कब्जा कर लिया। किशनगंज जेडीयू ऑफिस पर कब्जे के बाद फिर वहीं पर मुजाहिद आलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। मीडिया से बात करने से पहले जदयू जिला कार्यालय में लगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पोस्टरों/बैनरों को हटा दिया गया। जदयू जिला कार्यालय के नाम को ढंक दिया गया। मुजाहिद आलम ने जदयू से अपने 15 साल के रिश्ते को तोड़ते हुए सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...