6.4 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यबिहार: छपरा में गैंगरेप के बाद छात्रा की हत्या, पुलिस ने पांचों...

बिहार: छपरा में गैंगरेप के बाद छात्रा की हत्या, पुलिस ने पांचों आरोपियों को किया गिरफ्तार, जानें पूरी बात

Published on

छपरा:

बिहार के सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में एक प्राथमिक विद्यालय की पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसके बाद हत्या की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, भटकेशरी स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय की छात्रा स्कूल में छुट्टी होने के बाद वापस घर लौट रही थी। आरोप है कि स्कूल से कुछ ही दूर आगे बढ़ने के बाद पांच युवक छात्रा को जबरन उठाकर पास की झाड़ी में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी।

पांच आरोपी गिरफ्तार
घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपियों ने फरार होने की कोशिश की। बताया गया कि इसी क्रम में कुछ ग्रामीणों ने युवकों को घटनास्थल से भागते देखा। किसी आशंका को लेकर ग्रामीणों ने शोर मचाया और फिर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने झाड़ी में बच्ची का शव देखा। स्कूली छात्रा की पहचान कर घरवालों को सूचना दी गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सभी पांचों युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घटनास्थल पर पहुंचे सारण के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद मौके पर एफएसएल की टीम ने सैंपल एकत्रित किए हैं।

पुलिस ने लिया एक्शन
उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा। पीड़िता के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने गांव में सुरक्षा की व्यवस्था करने की भी बात कही। घटना के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक नीलेश कुमार, ग्रामीण एसपी शिखर चौधरी, डीएसपी राजकुमार सहित जलालपुर और बनियापुर थाना की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।

ग्रामीणों में आक्रोश
मृतक के परिजनों के मुताबिक सभी आरोपी इसी गांव के हैं। परिजनों ने आशंका जताते हुए कहा कि दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद गला दबाकर छात्रा की हत्या कर दी गई। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है। लोग आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपियों को सजा दिलाने की बात कही है।

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...