10.2 C
London
Monday, January 19, 2026
Homeराज्यबिहार: थम नहीं रहा विवाद, अब सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव को...

बिहार: थम नहीं रहा विवाद, अब सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव को बताया ‘बउआ’

Published on

पटना,

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बीच विधानसभा में बहस के दौरान तीखी नोकझोंक हो गई थी जिसका सिलसिला बाहर भी जारी है. तेजस्वी यादव द्वारा शकुनी चौधरी पर लगाए गए आरोप को लेकर अब उनके बेटे सम्राट चौधरी ने फिर हमला बोला है.

तेजस्वी यादव बउआ हैं: सम्राट चौधरी
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तंज कसते हुए तेजस्वी यादव को ‘बउआ’ यानी की बच्चा बताया है. उन्होंने कहा, ‘बउआ (बिहार में आम बोलचाल की भाषा में बच्चे को लोग बउआ कहते हैं) को जो कोई लिख- पढ़ कर दे देता है वही वो सदन में आकर बोल देता है. इस बच्चे को क्या पता है, हकीकत क्या है.’

सम्राट चौधरी ने आगे कहा, ‘जो व्यक्ति 4 साल की उम्र से घोटाला कर रहा हो, जमीन लिखवा रहा हो उसके बारे में क्या कहें.’ बता दें कि बिहार में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है और इसकी कार्यवाही को शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. दोनों के बीच नोकझोंक की शुरुआत यहीं हुई थी.

तेजस्वी ने सम्राट चौधरी के पिता पर उठाए थे सवाल
दरअसल विधानसभा में तीखी नोकझोंक के दौरान तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी को लेकर दावा किया था कि उन्होंने नीतीश कुमार को गाली दी थी. इस पर सम्राट चौधरी ने सदन में ही पलटवार करते हुए कहा था कि आपके पिता लालू यादव ने तो पूरा बिहार ही लूट लिया था. गरीबों वंचित को लूट लिया, पूरा बिहार लूटने वाला आपका परिवार है.

इस पर तेजस्वी यादव ने हमला बोलते हुए सम्राट चौधरी से पूछा था कि नीतीश कुमार के पुत्र निशांत के बारे में आपके पिता (शकुनी चौधरी) ने क्या बोला था ये बताइए जरा. इस पर सम्राट चौधरी ने कहा था कि विपक्षी दल में हैं तो विरोधी दल के नेता के तौर पर जो काम करना चाहिए वो कीजिए.

इस पर तेजस्वी यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि आप आखिरी बार चुनाव हमारी ही पार्टी से जीते थे, उसके बाद अब आपकी हार तय है. इस पर सदन में बैठे सम्राट चौधरी ने उनसे पूछा था कि आप कोई राजा हैं क्या जो आप सब तय कीजिएगा.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम द्वारा पोंगल 2026 का भव्य आयोजन

भोपाल, उलगत तमिल संगम, मदुरै तथा ऑर्गनाइजेशन ऑफ ऑल इंडिया तमिल संगम्स, चेन्नई से संबद्ध...

प्रयागराज महाकुंभ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस में झड़प

प्रयागराज। महाकुंभ मेले के दौरान रविवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस...

भोपाल में एससी-एसटी-ओबीसी संयुक्त मोर्चा का महासम्मेलन, सरकार के खिलाफ उठा सामाजिक न्याय का मुद्दा

भोपाल।राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में रविवार को अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य...

मिलावटखोरों पर सख्ती दर्जनों सैंपल जब्त

भोपाल।राजधानी में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...