5.6 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यबिहार: मांझी की पार्टी के नेता विकास साह को उठा ले गया...

बिहार: मांझी की पार्टी के नेता विकास साह को उठा ले गया डब्ल्यू यादव, आधी रात को बोला घर पर धावा

Published on

बेगूसराय

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी के नेता को घर से बदमाश उठा ले गए। बिहार में हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग करते हुए हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष का अपहरण कर लिया। अपहरण के 24 घंटे बाद भी नेता का कोई अता-पता नहीं चल पाया। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के संदलपुर गांव की घटना है। बताया जाता है कि शनिवार की रात सरपंच का पति कुख्यात बदमाश डब्ल्यू यादव एक दर्जन साथियों के साथ हम नेता विकास साह के घर के पास पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए विकास का अपहरण कर लिया।

आधी रात को घर से उठा ले गए बदमाश
हालांकि, अपहरण की सूचना मिलते ही देर रात एसपी मनीष दलबल के साथ पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की। रविवार को भी एसपी मनीष ने खुद घटनास्थल और दियारा इलाके में छापेमारी की। लेकिन, अब तक विकास साह के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। विकास के बरामदगी नहीं होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। अनहोनी की आशंका से परिवार वाले डरे हुए हैं। विकास की मां वार्ड सदस्य हैं और हाल ही में विकास बीस सूत्री का सदस्य भी बनी हैं।

डब्ल्यू की पत्नी सरपंच, विकास की मां पार्षद
परिजनों का आरोप है कि डब्ल्यू यादव कुख्यात बदमाश है, उसकी पत्नी सरपंच है। चार दिन पहले डब्ल्यू यादव का विकास साह की मां के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर डब्ल्यू यादव अपने गुर्गों के साथ विकास का अपहरण कर लिया है। बताया जाता है कि कुख्यात अपराधी और संदलपुर पंचायत का सरपंच पति डब्ल्यू यादव दर्जन भर हथियारबंद अपराधी उसके घर के समीप भंवरा पर पहुंचा, जहां बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसके बाद राकेश कुमार उर्फ विकास का अपहरण कर दियारा की ओर भाग निकले।

खून के निशान मिलने से सहमे परिजन
भंवरा के निकट खून के दाग भी मिले हैं जिससे अनहोनी की आशंका से परिवार वाले डरे सहमे हैं। एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि साहेबपुर कमाल थाने को बीती रात सूचना मिली की संदलपुर वार्ड नंबर-4 में डब्ल्यू यादव और कुछ लोगों के द्वारा एक व्यक्ति को पकड़कर गंगा किनारे दियारा की तरफ ले जाया गया है। सूचना मिलते ही स्वयं और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...