2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यबिहार के साइकिल ब्वॉय ने किया कमाल, साइकिल चलाकर पहुंचा पाकिस्तान...

बिहार के साइकिल ब्वॉय ने किया कमाल, साइकिल चलाकर पहुंचा पाकिस्तान…

Published on

पटना

दानापुर के युवक नवनीत गोविंदम उर्फ नक्श, गुरु नानक देव और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से प्रेरित होकर साइकिल से पटना से पाकिस्तान का सफर तय करके घर लौटा आया है। गुरु गोविंद सिंह जी के जन्मस्थली पटना से 14 जून को साइकिल यात्रा शुरू की, जो एक माह में 1700 किलोमीटर का सफर तय करते हुए गुरु नानक जी की कर्म स्थली करतारपुर साहिब पाकिस्तान में जाकर समाप्त हुई। होटल मैनेजमेंट के थर्ड ईयर के छात्र नवनीत ने बताया कि उन्होंने अपनी यात्रा को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को समर्पित किया है। उनका मानना है कि लोग अपने व्यस्त जीवन में सुशांत सिंह राजपूत जैसे कलाकार को भूल गए हैं, जो डाउन टू अर्थ व्यक्ति थे। उनको साइकिलिंग पसंद थी, जिसको देखते हुए उन्होंने साइकिल से यात्रा करने का निर्णय लिया। नवनीत ने बताया कि उसने अपनी यात्रा को नाम दिया ‘बर्न फैट सेव फ्यूल।’

इससे पहले नवनीत ने साइकिलिंग करते हुए 1900 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए लद्दाख में खारदुंगला पहाड़ी पर जाकर राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया था। पटना से पाकिस्तान की अपनी यात्रा के बारे में नवनीत ने कहा कि सफर काफी मुश्किल था, सबसे ज्यादा बरसात होने पर साइकिल से सफर करना मुश्किल होता था। लेकिन कभी हिम्मत नहीं हारी।

पटना से पाकिस्तान के सफर के दौरान बेटे से घरवालों ने बनाए रखा संपर्क
नवनीत ने बताया कि जब उसने अपने परिवार को साइकिल से पाकिस्तान की यात्रा करने के बारे में बताया तो सभी चितिंत थे। लेकिन उसके दृढ़ निश्चय के चलते परिवार ने उसे यात्रा की इजाजत दे दी। जब वह साइकिल यात्रा पर था, तो पाकिस्तान की स्थिति के समाचार ने परिवार के लोगों को विचलित कर दिया था। पूरे सफर में बेटे को किसी भी चीज़ की तकलीफ ना हो, इसके लिए पिता अरविद कुमार गुप्ता और मां ममता गुप्ता हमेशा से संपर्क में रहे।

नवनीत को मिठाई खिलाकर मां-बाप ने ज़ाहिर की खुशी
बेटे के सफर पूरा करने पर नवनीत को मिठाई खिलाकर मां-बाप ने खुशी ज़ाहिर की। मां ममता गुप्ता ने कहा कि जिस दिन बात नहीं होती थी, उस दिन डर लगता था। नवनीत के पिता अरविन्द कुमार गुप्ता ने कहा कि बेटे के हौसले के आगे उसकी जीत देखी और उसे साइकिलिंग करने से मना नहीं कर पाए। आज काफी खुशी हो रही है।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...